rohini acharya reacts on controversy over family and rjd said my self respect is big मेरे लिए आत्मसम्मान सबसे ऊपर है.., RJD और परिवार से नाराजगी की अटकलों पर रोहिणी ने दी सफाई, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मेरे लिए आत्मसम्मान सबसे ऊपर है.., RJD और परिवार से नाराजगी की अटकलों पर रोहिणी ने दी सफाई

रोहिणी आचार्य ने कहा कि मुझे विधानसभा का प्रत्याशी भी नहीं बनना है और न ही किसी को विधानसभा का प्रत्याशी बनवाना है। न राज्यसभा की सदस्यता की मेरी कोई आकांक्षा है, न ही परिवार के किसी भी सदस्य से मेरी किसी भी प्रकार की प्रतिद्वंदिता है।

Sun, 21 Sep 2025 05:10 PMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
मेरे लिए आत्मसम्मान सबसे ऊपर है.., RJD और परिवार से नाराजगी की अटकलों पर रोहिणी ने दी सफाई

हाल ही में बिहार की राजनीतिक गलियारे में इस बात को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं कि लालू परिवार में झगड़ा तेज हो गया है। अटकलें लगाई जा रही थीं कि लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य परिवार में नाराज चल रही हैं। अपने पिता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को किडनी देने वाली रोहिणी आचार्य ने पार्टी और परिवार से नाराजगी पर अब अपनी सफाई दी है। रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर रोहिणी ने कहा, मेरे संदर्भ में ट्रोलर्स, उद्दंडों, पेड - मीडिया एवं पार्टी हड़पने की कुत्सित मंशा रखने वालों के द्वारा फैलाये जा रहे तमाम अफवाह निराधार और मेरी छवि को नुकसान पहुंचाने के मकसद से किए जा रहे दुष्प्रचार का हिस्सा है। मेरी कोई राजनीतिक महत्वाकांक्षा न कभी रही थी , न है और ना ही आगे रहेगी।

रोहिणी ने कहा कि मुझे विधानसभा का प्रत्याशी भी नहीं बनना है और न ही किसी को विधानसभा का प्रत्याशी बनवाना है। न राज्यसभा की सदस्यता की मेरी कोई आकांक्षा है, न ही परिवार के किसी भी सदस्य से मेरी किसी भी प्रकार की प्रतिद्वंदिता है। ना ही पार्टी या भविष्य में बनने वाली किसी भी सरकार में किसी पद की कोई लालसा है। मेरे लिए मेरा आत्मसम्मान, मेरे माता - पिता के प्रति सम्मान व समर्पण , मेरे परिवार की प्रतिष्ठा ही सर्वोपरि है।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में अब वकीलों को हर महीने 5000 रुपये मिलेंगे, नीतीश सरकार का ऐलान

रोहिणी ने कही थी मां को सम्मान देने की बात

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने हाल ही में मां को सम्मान देने की बात भी कही है। सोशल मीडिया एक्स पर रोहिणी ने कहा कि आप सबों को मां दुर्गा के दिव्यागमन 'महालया' की हार्दिक शुभकामनाएं। देवी मां आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, ऐश्वर्य , शक्ति , भक्ति और आरोग्य लाएं मेरी यही कामना है और आप सब दुर्गा स्वरूपा हरेक मां - बहन - बेटी के प्रति सम्मान का भाव रखते हुए अमर्यादित , अभद्र व अश्लील का प्रयोग कदापि ना करें।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।