Sudarshan Chakra Chalega Tej Pratap Yadav fires on who insult sister Rohini Acharya बहन का जो अपमान करेगा, उस पर सुदर्शन चक्र चलेगा; रोहिणी आचार्या के लिए तेज प्रताप फायर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बहन का जो अपमान करेगा, उस पर सुदर्शन चक्र चलेगा; रोहिणी आचार्या के लिए तेज प्रताप फायर

तेजस्वी के सलाहकार संजय यादव को लेकर लालू परिवार में मचे घमासान के बीच तेज प्रताप ने अपनी बहन रोहिणी आचार्या के समर्थन में बोलते हुए कहा कि जो भी बहन का अपमान करेगा, उस पर कृष्ण का सुदर्शन चक्र चलेगा।

Sat, 20 Sep 2025 05:53 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
बहन का जो अपमान करेगा, उस पर सुदर्शन चक्र चलेगा; रोहिणी आचार्या के लिए तेज प्रताप फायर

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के बाद बेटी रोहिणी आचार्या ने पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी के सलाहकार संजय यादव पर सवाल उठाए। अब तेज प्रताप अपनी बहन रोहिणी के फुल सपोर्ट में आ गए हैं। उन्होंने विरोधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जो बहन का अपमान करेगा, उस पर कृष्ण का सुदर्शन चक्र चलेगा।

बिहार के पूर्व मंत्री एवं लालू परिवार से बेदखल किए जा चुके तेज प्रताप यादव ने गुरुवार को पटना में बहन रोहिणी आचार्या के हालिया सोशल मीडिया पोस्ट पर मीडिया के सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा, “रोहिणी हमारी बड़ी बहन हैं। उम्र में बहुत बड़ी हैं, हम उनकी गोद में खेले हैं। जिस तरह की बात वो कह रही हैं, वो बिलकुल सही बात है।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन हैं वो दलित नेता, जिन्हें तेजस्वी की कुर्सी पर बिठाया गया? खुश हो गईं रोहिणी

सारण से आरजेडी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ चुकीं रोहिणी आचार्या ने शुक्रवार को अपने पिता लालू प्रसाद यादव को किडनी डोनेट करने से जुड़े भावनात्मक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए। इस पर तेज प्रताप ने टिप्पणी करते हुए कहा, “एक महिला, मां और बहन होने के नाते रोहिणी ने जो सराहनीय काम किया, शायद कोई बेटी या मां कर सकती है। सभी महिलाओं के लिए वह पूजनीय हैं। इतिहास के पन्नों में उनका नाम रहेगा।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी की सीट, रोहिणी की हुंकार!

संजय यादव का लालू परिवार में विरोध बढ़ रहा

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सलाहकार और रणनीतिकार माने जाने वाले संजय का लालू परिवार में विरोध बढ़ रहा है। पहले तेजस्वी के बड़े भाई तेज प्रताप यादव ने संजय यादव का नाम लिए बिना उन्हें जयचंद बताया। अब रोहिणी आचार्या भी खुलकर उनके विरोध में आ गई हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:संजय यादव का विरोध बढ़ा, तेजस्वी के 'आंख-कान' के खिलाफ तेज प्रताप के बाद रोहिणी!

दो दिन पहले रोहिणी ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें बिहार अधिकार यात्रा के दौरान आरजेडी के रथ में तेजस्वी की कुर्सी पर संजय यादव बैठे हुए दिख रहे थे। रोहिणी आचार्या द्वारा शेयर की गई आलोक कुमार की उस पोस्ट में लिखा था कि फ्रंट सीट हमेशा शीर्ष नेता और नेतृत्वकर्ता के लिए ही होती है, उनकी अनुपस्थिति में किसी को उस सीट पर नहीं बैठना चाहिए। इसके बाद रोहिणी की संजय यादव के प्रति नाराजगी खुलकर सामने आ गईं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रोहिणी ने संजय यादव का सिस्टम हिलाया? तेजस्वी की कुर्सी पर अब दलित नेता बिठाए गए

इसके बाद रोहिणी ने शुक्रवार को अलग-अलग पोस्ट में अपने पिता लालू यादव को किडनी डोनेट के पलों को साझा किया। फेसबुक पर एक पोस्ट में उन्होंने यह भी लिखा कि उन्हें किसी पद की लालसा नहीं है। न उनकी कोई राजनीतिक महत्वकांक्षा है। मगर अपना आत्मस्मान सर्वोपपरि है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।