bihar police vehicle come from Bhagalpur to patna for change mobil oil scam in fuel coupon eou registered case मोबिल बदलने भागलपुर से पटना आई पुलिस की गाड़ी, ईंधन कूपन के नाम पर भी खेला; EOU ने दर्ज किया केस, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मोबिल बदलने भागलपुर से पटना आई पुलिस की गाड़ी, ईंधन कूपन के नाम पर भी खेला; EOU ने दर्ज किया केस

पुलिस वाहनों के ईंधन कूपन जारी किए जाने को लेकर भी काफी अनियमितताएं मिली हैं। आशंका है कि ऑफ रोड घोषित हो चुके कई पुलिस वाहनों के नाम पर भी ईंधन कूपन निर्गत किए गए। परिवहन शाखा ने फरवरी 2024 में नौ, जबकि मई 2025 में ऐसे 23 वाहनों की नीलामी की थी।

Mon, 28 July 2025 08:38 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, पटना
share
मोबिल बदलने भागलपुर से पटना आई पुलिस की गाड़ी, ईंधन कूपन के नाम पर भी खेला; EOU ने दर्ज किया केस

वाहनों में लगने वाले मोबिल और डीजल फिल्टर जैसे छोटे पुर्जे को बदलने के लिए भागलपुर पुलिस की गाड़ियां पटना के शोरूम लाई गईं। 200 से 500 रुपये तक मिलने वाले इस पुर्जे के लिए पुलिस वाहन ने भागलपुर से पटना आने-जाने में करीब 500 किलोमीटर की दूरी तय की। सरकारी वाहन के दुरुपयोग के साथ ही इस यात्रा पर करीब 50 लीटर ईंधन व्यय किया गया।बिहार पुलिस के आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की जांच में इसका खुलासा हुआ है। जांच में भागलपुर पुलिस के परिवहन शाखा में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां उजागर होने के बाद ईओयू ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

एक ही दिन में एक वाहन के नाम पर दो-दो बिल बने

ईओयू की प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि डेढ़ दर्जन से अधिक वाहनों की मरम्मत या साजो सामान लगाने के नाम पर एक ही दिन में दो-दो बिल बनाये गये, जिनका भुगतान हुआ। उदाहरण के लिए करीब आधा दर्जन वाहनों में पब्लिक एड्रेस सिस्टम और कॉशन लाइट लगाई गई। इसके लिए इन वाहनों के नाम पर एक ही दिन में दो-दो बिल बनाए गए। यह भुगतान पटना के एक शोरूम को किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, पटना में कैसा रहेगा मौसम; पढ़ें
ये भी पढ़ें:डॉग बाबू, पिता-कुत्ता बाबू; पटना में कुत्ते का आवासीय; DM बोले- कार्रवाई होगी

परिवहन शाखा में अनियमितता का आलम यह था कि 2.5 लाख किमी चले वाहन के इंजन की भी 52 हजार रुपये से अधिक राशि खर्च कर मरम्मत कराई गई। ईओयू की एफआईआर में जांच के आधार पर करीब आधा दर्जन रद्दीकृत हो चुके वाहनों की मरम्मत में हजारों रुपये खर्च किए जाने की बात सामने आयी है। सरकारी नियमों के मुताबिक भारी सरकारी वाहनों के लिए 12 वर्ष या 1.5 लाख किमी (जो पहले लागू हो) ही सेवाकाल का निर्धारण किया गया है।

ऑफ रोड घोषित वाहनों के नाम पर ईंधन कूपन निर्गत

सरकारी पुलिस वाहनों के ईंधन कूपन जारी किए जाने को लेकर भी काफी अनियमितताएं मिली हैं। आशंका है कि ऑफ रोड घोषित हो चुके कई पुलिस वाहनों के नाम पर भी ईंधन कूपन निर्गत किए गए। परिवहन शाखा ने फरवरी 2024 में नौ, जबकि मई 2025 में ऐसे 23 वाहनों की नीलामी की थी। जांच टीम को इंधन आपूर्ति पंजी नहीं मिलने से ऐसे वास्तविक वाहनों की संख्या पता नहीं चल सकी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बक्सर पर वर्चस्व को लेकर चंदन की हत्या, शेरू ने रची साजिश;3 गिरोह को साथ मिलाया
ये भी पढ़ें:बिहार में लव अफेयर का खौफनाक अंत, युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया

नवंबर 2023 में परिचारी की मृत्यु से जांच का संबंध

भागलपुर पुलिस की परिवहन शाखा में हुई यह जांच 28 नवंबर 2023 को परिवहन परिचारी अभिषेक कुमार की असामयिक मृत्यु के बाद हुई। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर सीआईडी के आईजी दलजीत सिंह ने जांच की तो घोर अनियमितता और त्रुटियां मिलीं। इसके बाद ईओयू की एक टीम को जांच की जिम्मेदारी दी गयी, जिसने जुलाई 2025 में जांच के बाद अब एफआईआर दर्ज कर पूरे मामले की छानबीन शुरू की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना के होटल सम्राट इंटरनेशनल में लगी आग, खिड़की से कूदे लोग; 5 PMCH में एडमिट
ये भी पढ़ें:डेढ़ लाख से ज्यादा मतदाता पटना छोड़ दूसरी जगह गए, अब कितनी है वोटर्स की संख्या
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।