डेढ़ लाख से ज्यादा मतदाता पटना छोड़ दूसरी जगह गए, अब कितनी है वोटर्स की कुल संख्या
मतदाता सूची को लेकर जारी की गई अंतिम रिपोर्ट के अनुसार जिले में 3 लाख 95 हजार 211 मतदाताओं का नाम पहली अगस्त के पहले काट दिया जाएगा। सत्यापन में इतने मतदाता आरोग्य पाए गए हैं। पहले पटना जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 50 लाख 47 हजार 194 थी।

पटना जिले में एक लाख 54 हजार ऐसे मतदाता हैं, जो जिले छोड़कर दूसरी जगह पर स्थाई तौर पर शिफ्ट हो गए हैं। जानकारी के अनुसार ऐसे मतदाता पटना में नहीं हैं, इसके बावजूद मतदाता सूची में इन सभी के नाम दर्ज थे। मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान यह तथ्य सामने आया है और सत्यापन के बाद अब पटना जिले में मतदाताओं की कुल संख्या 46 लाख 51 हजार 983 रह गई है।
जिला प्रशासन की ओर से मतदाता सूची को लेकर जारी की गई अंतिम रिपोर्ट के अनुसार जिले में 3 लाख 95 हजार 211 मतदाताओं का नाम पहली अगस्त के पहले काट दिया जाएगा। सत्यापन में इतने मतदाता आरोग्य पाए गए हैं। पहले पटना जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 50 लाख 47 हजार 194 थी। जिन मतदाताओं के दो जगहों पर नाम थे उनकी संख्या 32 हजार 450 थी। पटना जिले में 73 हजार 624 ऐसे मतदाता हैं जिनकी कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। ऐसी मतदाताओं का वोटर लिस्ट में नाम तो दर्ज था, लेकिन जब बीएलओ ने सत्यापन किया तो उनका कोई अता-पता नहीं है।
इधर एक लाख 34 हजार 145 ऐसे मतदाता हैं जिनकी हाल के वर्ष में मौत हो गई है। मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान 1 लाख 37 हजार 09 ऐसे मतदाता हैं जिन्होंने अपना आवेदन ऑनलाइन जमा किया है। 45 लाख 14 हजार 974 मतदाताओं का बीएलओ के माध्यम से आवेदन जमा किया गया है। इस प्रकार पटना जिले में अंतिम रूप से मतदाताओं की सूची बना ली गई है, जिसे पहले अगस्त को जारी किया जाएगा।
पहली अगस्त तक दावा आपत्ति दर्ज कर सकते हैं
एक अगस्त को जारी सूची में किसी प्रकार की गड़बड़ी होगी तो मतदाता पहली अगस्त तक दावा और आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। मतदाता अपनी आपत्ति भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट, संबंधित बीएलओ या सहायक निर्वाचन पदाधिकारी के यहां दर्ज कर सकते हैं। दर्ज आपत्ति के अनुसार समस्या का समाधान किया जाएगा।




साइन इन