heavy rain in vaishali samastipur darbhanga supaul and many districts cloud in patna bihar weather Bihar Weather: बिहार के वैशाली, समस्तीपुर और दरभंगा समेत कई जगहों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट, पटना में कैसा रहेगा मौसम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather: बिहार के वैशाली, समस्तीपुर और दरभंगा समेत कई जगहों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट, पटना में कैसा रहेगा मौसम

Bihar Weather: बिहार की राजधानी पटना से सटे आरा में भी सुबह से ही बारिश हो रही है। लगातार बारिश की वजह से पटना के कुछ स्कूलों में आज अवकाश घोषित कर दिया गया। इसके अलावा कुछ जगहों पर जलजमाव की स्थिति भी नजर आई है।

Mon, 28 July 2025 05:29 AMNishant Nandan हिन्दु्स्तान प्रतिनिधि, पटना
share
Bihar Weather: बिहार के वैशाली, समस्तीपुर और दरभंगा समेत कई  जगहों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट, पटना में कैसा रहेगा मौसम

Bihar Weather: बिहार के कई जिलों में सुबह से ही बारिश हो रही है। राजधानी पटना में रात से ही बारिश हो रही है। पटना में तापमान में भी गिरावट आई है। पटना से सटे आरा में भी सुबह से ही बारिश हो रही है। लगातार बारिश की वजह से पटना के कुछ स्कूलों में आज अवकाश घोषित कर दिया गया। इसके अलावा कुछ जगहों पर जलजमाव की स्थिति भी नजर आई है। पटना के डाक बंगला चौराहे पर काफी जलजमाव जैसी स्थिति नजर आई। इसके बाद पटना नगर निगम का वाहन वहां नजर आया और मोटर के जरिए पानी निकालने की कोशिश भी की गई है।

इधर मौसम विभाग ने सोमवार के मौसम पूर्वानुमान में बताया है कि बिहार के ज्यादातर जिलों में गरज और तड़क के साथ बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान दक्षिण के मुकाबले उत्तर बिहार के अधिक जगहों पर बारिश होगी। मौसम विभाग ने वैशाली, बेगूसराय, समस्तीपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी और सुपौल जिले के एक या दो स्थानों पर भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

यहां भी बारिश और वज्रपात

मौसम विभाग ने बताया कि मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, गया, नालंदा में बारिश होने की संभावना है। इन जगहों पर वज्रपात की भी आशंका है। इसके अलावा नवादा, भागलपुर और मुंगेर जिलों के कुछ हिस्सों में भी मेघ गर्जन, वज्रपात और 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने तथा बारिश होने का अनुमान है।

इधर, रविवार को गया जी, भागलपुर, पूर्णिया, सुपौल, रोहतास, बक्सर, अररिया और सीवान जिले में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हुई। भागलपुर में सबसे अधिक 16.5 मिमी बारिश हुई। प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 35 डिग्री सेल्सियस वाल्मीकि नगर व दरभंगा में और सबसे कम तापमान समस्तीपुर के पूसा में 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बक्सर पर एकाधिकार को लेकर चंदन की हत्या, शेरू ने रची साजिश;3 गिरोह को साथ मिलाया

पटना में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने बताया था कि राजधानी पटना में रविवार की देर रात कुछ देर के लिए झमाझम बारिश हुई। दूसरी तरफ सोमवार को भी बादल छाये रहेंगे और एक-दो जगहों पर बारिश का पूर्वानुमान है। इस बात का भी अनुमान है कि पटना में अगले 1-2 दिनों तक बारिश हो सकती है।

इससे पहले पटना में रविवार को दिनभर बादल छाए रहे। इस दौरान बीच-बीच में हवा की रफ्तार भी तेज रही। इस कारण लोगों को लगातार दूसरे दिन गर्मी से राहत मिली। राजधानी के अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी और न्यूनतम में 0.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। पटना का अधिकतम तापमान 33.1 और न्यूनतम 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।अधिकतर जिलों में आज बारिश के आसार हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खुशखबरी! सितंबर में आएंगी एक लाख शिक्षकों की रिक्तियां, कक्षा 1 से 12 तक बहाली
ये भी पढ़ें:बिना नोटिस दिए मतदाताओं के नाम नहीं कटेंगे, 7 करोड़ से अधिक गणना फॉर्म जमा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।