बिहार में लव अफेयर का खौफनाक अंत, युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया; महिला समेत 2 हिरासत में
मां ने आरोप लगाया कि उसके दोस्तों ने ही उसकी हत्या की है। सूचना पर बड़ी संख्या में लोग आम के बगीचे में जुट गये। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अशोक शाह ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बिहार में एक लव अफेयर का खौफनाक अंत हुआ है। पूर्वी चंपारण जिले के राजेपुर नवादा पंचायत में बदमाशों ने प्रेम प्रसंग में युवक उदय कुमार (25) की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया। उदय वार्ड चार के सदस्य जग्गू भगत का पुत्र था। पुलिस उसके दो दोस्तों के साथ एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। रविवार सुबह आम के बगीचे में पेड़ से लटकता शव देख ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी।
मां सोनी देवी ने बताया कि शनिवार शाम सात बजे उदय के दोस्त छोटन कुमार, कमलेश कुमार व विक्रम कुमार उसे बाइक से बुलाने आए थे। तीनों ने कहा कि हम लोग भूंजा खाने जा रहे हैं, थोड़ी देर में वापस आ जाएंगे। रात 11 तक नहीं लौटने पर मां के फोन करने पर दोस्तों ने कहा कि आप लोग सो जाइए, आपका पुत्र चला जाएगा।
मां ने कहा कि बेटा तो नहीं आया, सुबह उसकी मौत की सूचना आई। मां ने आरोप लगाया कि उसके दोस्तों ने ही उसकी हत्या की है। सूचना पर बड़ी संख्या में लोग आम के बगीचे में जुट गये। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अशोक शाह ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। डीएसपी कुमार चंदन ने मौके पर पहुंचकर जांच की और जांच को लेकर जरूरी निर्देश दिये।
उदय तीन भाई और सात बहन था। वह भाइयों में सबसे बड़ा था और बीए का फाइनल एग्जाम देने वाला था। इंस्पेक्टर अशोक शाह ने बताया है कि परिजनों से आवेदन नहीं मिला है। दो पुरुष व एक महिला को हिरासत लेकर पुलिस पूछताछ की जा रही है। DSP कुमार चंदन ने बताया कि हत्याकांड का उद्भेदन कर लिया गया है। हत्या प्रेम प्रसंग में हुई है। दो पुरुष व एक महिला को हिरासत लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।




साइन इन