Khan Sir wife AS Khan ghoonghat sparks social media debate on tradition Vs veil for reception appearance खान सर की बीवी के घूंघट को लेकर खींचतान, सोशल मीडिया पर परंपरा Vs पर्दा की बहस छिड़ी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

खान सर की बीवी के घूंघट को लेकर खींचतान, सोशल मीडिया पर परंपरा Vs पर्दा की बहस छिड़ी

मशहूर कोचिंग शिक्षक खान सर ने एएस खान से निकाह के बाद पटना में एक रिसेप्शन पार्टी दी थी। पार्टी में एएस खान के घूंघट को लेकर सोशल मीडिया पर परंपरा बनाम पर्दा की बहस छिड़ गई है।

Tue, 3 June 2025 10:12 PMRitesh Verma लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
खान सर की बीवी के घूंघट को लेकर खींचतान, सोशल मीडिया पर परंपरा Vs पर्दा की बहस छिड़ी

नौकरी-बहाली के मशहूर कोचिंग शिक्षक खान सर ने एएस खान से निकाह के बाद सोमवार को पटना में पहली रिसेप्शन पार्टी दी थी। पार्टी में उनके परिवार के अलावा पटना और दूसरे शहरों से वीवीआईपी और मित्र शामिल हुए। पार्टी में खान सर के नाम से मशहूर फैसल खान और उनकी बीवी एएस खान ने मेहमानों की शुभकामनाएं कबूल की। रिसेप्शन में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत कई नेता, कोचिंग टीचर, व्यापारी और सेलिब्रिटीज शामिल हुए। लेकिन पार्टी खत्म होने के बाद से सोशल मीडिया पर खान सर की पत्नी के घूंघट को लेकर खींचतान चालू है। खान सर के फैन और आलोचकों के बीच पर्दा बनाम परंपरा की बहस छिड़ गई है।

खान सर ने आधिकारिक रूप से बताया नहीं है लेकिन चर्चा है कि उनकी पत्नी एएस खान सिवान जिले की रहने वाली हैं और एक सरकारी अधिकारी हैं। खान सर ने अपनी शादी की बात भी एक कोचिंग क्लास के दौरान सार्वजनिक की थी और स्टूडेंट्स से कहा था कि 2 जून को पहली पार्टी के बाद 6 जून को वो अपने छात्र-छात्राओं के लिए अलग से रिसेप्शन आयोजित करेंगे। उत्तर प्रदेश के देवरिया के मूल निवासी खान सर पटना में कोचिंग पढ़ाते हैं जिनकी चर्चा और लोकप्रियता कोरोना लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन क्लास से देश भर में फैल गई।

खान सर ने निकाह में तेजस्वी और राजश्री की शादी की नकल की, रिसेप्शन में खुद बताया

खान सर के शुभचिंतक उनकी बीवी एएस खान की तारीफ कर रहे हैं कि भारतीय परंपरा में एक दुल्हन की जो कल्पना है, उसे उन्होंने घूंघट के साथ निभाया है। उनके घूंघट रखने से नाराज लोग ये सवाल उठा रहे हैं कि खान सर जैसे प्रगतिशील शिक्षक जो क्लास में पर्दा प्रथा के खिलाफ पढ़ाते थे, अपनी ही शादी में अपनी पत्नी को पर्दा से बाहर नहीं ला सके। कुछ ऐसे भी हैं जो कह रहे हैं कि मिसेज खान ने पर्याप्त पारदर्शी घूंघट लिया है और पार्टी में गए लोगों को उनका चेहरा साफ दिखा है। पार्टी की कई तस्वीरों में जालीदार घूंघट से चेहरा झांकता दिख रहा है। नीचे बहस की बानगी।

और तमाम बहस, तर्क और आलोचनाओं से परे चलते-चलते रिसेप्शन पार्टी से निकला ये वीडियो चलाइए, जिसमें आप खान सर की बीवी एएस खान को घूंघट की आड़ से भी देख सकते हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।