Who is Khan Sir bride The reception card is going viral know where is the venue कौन हैं खान सर की दुल्हन? वायरल हो रहा रिसेप्शन का कार्ड, जानिए कहां है वेन्यू, Bihar Hindi News - Hindustan
More

कौन हैं खान सर की दुल्हन? वायरल हो रहा रिसेप्शन का कार्ड, जानिए कहां है वेन्यू

खान सर ने ए एस खान से निकाह कर लिया है। 2 जून को पटना में रिसेप्शन है। जिसका कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें प्रतिभोज की तारीख,समय और जगह लिखी है। साथ ही खान सर और दुल्हन ए एस खान का नाम लिखा है।

Tue, 27 May 2025 08:46 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
कौन हैं खान सर की दुल्हन? वायरल हो रहा रिसेप्शन का कार्ड, जानिए कहां है वेन्यू

लाखों छात्रों के चहेते, मशहूर टीचर और यूट्यूबर खान सर ने अपनी शादी की बात सबसे पहले क्लास में बच्चों को बताई। उन्होने बताया कि जब मेरी शादी की डेट फिक्स हुई, तो इसी दौरान भारत-पाक का युद्ध शुरू हो गया। तो ऐसे वक्त शादी की बात बताना ठीक नहीं लगता, इसलिए अब 2 जून को रिसेप्शन रखा है। वहीं सभी छात्रों के लिए 6 जून को भोज का आयोजन किया है। इस बीच खान सर की शादी का रिसेप्शन कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें रिसेप्शन की तारीख और वेन्यू बताया गया है। कार्ड दूल्हा-दुल्हन का नाम भी छपा है। खान सर की दुल्हन ए एस खान हैं।

रिसेप्शन पार्टी 2 जून (सोमवार) को है। टाइमिंग शाम 7 बजे से रात 11 बजे की है। जगह - Panache Banquets सगुना मोड़, दानापुर, पटना है। वहीं जब स्टूडेंट्स ने पत्नी की फोटो दिखाने की मांग की, तो खान सर ने मजाकिया अंदाज में स्मार्ट बोर्ड पर एक लड़की की कर्ली हेयर वाली स्केच बना दी। उन्होंने कहा, ‘ठीक यही दिखती हैं, एकदम ऐसी। क्या आप सोचते हैं कि मैं अच्छा ड्रॉ नहीं करता?

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खान सर ने दिखा दी पत्नी की 'तस्वीर', किया नाम का भी खुलासा; वायरल हो रहा वीडियो
ये भी पढ़ें:खान सर ने चुपके से कर ली शादी, बच्चों को क्लास में बताया,जानिए कब देंगे रिसेप्शन

इससे पहले खान सर का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो छात्रों के सामने शादी की बात कबूल रहे हैं। और कहते सुने जा रहे हैं, कि तुम लोगों को हमने एक चीज बताया नहीं है, युद्ध के दौरान हमने ब्याह भी कर लिया है। अब आप लोगों के लिए भोज की व्यवस्था हम कर रहे हैं। ये बात सबसे पहले आप लोगों को बताई है क्योंकि हमारा वजूद आप लोगों से है। भोज हम सोच रहे हैं 6 जून के आसपास रखा जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:500 या 1000 मारने से कुछ नहीं होगा, पाकिस्तान में 24 करोड़ आतंकवादी: खान सर
ये भी पढ़ें:मर जाना कबूल है, BPSC से माफी नहीं मांगेंगे, 2 साल जेल काट लेंगे; खान सर अड़ गए

आपको बता दें अपनी यूनिक टीचिंग स्टाइल और बेबाकी के लिए खान सर पूरे देश में फेमस है। उनका असली नाम फैजल खान है। एक इंटरव्यू में उन्होने बताया था कि जब छोटे थे, तो सेना में अफसर बनना चाहते थे. इसके लिए उन्होंने एग्जाम भी दिया, लेकिन सफल नहीं हो पाए। इसके बाद उन्होंने एकेडमिक का रास्ता चुना। खान सर की कोचिंग में पढ़कर कई छात्रों ने अपने सपने को पूरा किया है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।