Khan Sir will come to Deoria from Patna with his wife preparations are going on to welcome him at his ancestral home अपनी बेगम के साथ पटना से देवरिया आएंगे ‘खान सर’, पैतृक घर पर चल रही स्वागत की तैयारी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

अपनी बेगम के साथ पटना से देवरिया आएंगे ‘खान सर’, पैतृक घर पर चल रही स्वागत की तैयारी

अपनी पढ़ाई की स्टाइल से चर्चित खान सर ने भारत और पाकिस्तान तनाव के दौरान शादी कर ली। इसके बाद पटना में उन्होंने प्रतिभोज का आयोजन भी किया। खान सर अब अपनी बेगम को लेकर देवरिया स्थित पैतृक गांव आएंगे। उनके स्वागत की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।

Fri, 6 June 2025 09:49 PMDinesh Rathour हिन्दुस्तान, भाटपाररानी(देवरिया)
share
अपनी बेगम के साथ पटना से देवरिया आएंगे ‘खान सर’, पैतृक घर पर चल रही स्वागत की तैयारी

देवरिया जिले के भाटपाररानी उपनगर के रहने वाले खान सर की नई नवेली दुल्हन (बेगम) भाटपाररानी स्थित अपने महल जैसे घर में जल्द ही आएंगी। उनके यहां आने की सूचना से भाटपाररानी उपनगर के लोग खासा उत्साहित हैं। हलांकि अभी यह सूचना भी नहीं आई है कि खान सर की नई नवेली बेगम कब आएंगी? परिवार के सदस्य भी कुछ भी कहने से अभी परहेज कर रहे हैं। भाटपाररानी कस्बा निवासी बशीर खान के तीन बेटों में खान सर के नाम से मशहूर पटना के कोचिंग शिक्षक फैजल खान सबसे बड़े हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा भाटपाररानी से ही हुई है। कुछ वर्ष पूर्व इनका पूरा परिवार मदन मोहन मालवीय डिग्री कॉलेज के सामने पुराने मकान में निवास करता था।

बाद में रानी पोखरा के पास दूसरे तीन मंजिला मकान में रहने लगा। इस मकान पर खान सर हमेशा आते जाते थे। लॉकडाउन के दौरान रानी पोखरा वाले मकान में मार्बल पत्थर लगाया गया, उस दौरान खान सर अमूमन अपने मकान पर ही रहते थे। करीब दो साल पूर्व उन्होंने वार्ड नंबर एक लखना उर्फ डोमडीह लाखोपार मार्ग पर भी एक नए मकान का निर्माण कराया। यह मकान देखने में काफी विशाल और सुसज्जित है। खान सर ने भारत और पाक तनाव के बीच बिल्कुल सादे अंदाज में बिहार के सीवान की रहने वाली एएस खान से निकाह की। इसके बाद उन्होंने दो मई को भाटपाररानी में अपने नए मकान में दावत का इंतजाम किया। जिसमें स्थानीय विधायक सभाकुंवर कुशवाहा, पूर्व विधायक डॉ आशुतोष उपाध्याय, पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद व भाजपा नेता अरविंद सहाय सहित तमाम लोगों ने शिरकत किया। इस पार्टी में खान सर भी मौजूद रहे।

अगले दिन पुनः वे पटना चले गए। पटना में उन्होंने शादी के उपलक्ष्य में 2 जून को बड़े रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया। जिसमें पहली बार उनकी पत्नी एएस खान को लोगों ने देखा। रिसेप्शन में बिहार के राज्यपाल मोहम्मद आरिफ सहित पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी पहुंच कर वर वधु को आशीर्वाद दिया था। अब बताया जा रहा है कि शुक्रवार को पटना में छात्रों के लिए आयोजित प्रीतिभोज के बाद फैजल खान अपनी बेगम के साथ भाटपाररानी उपनगर स्थित अपने आलीशान मकान में जाएंगे। एक से दो दिनों के अंदर ही उनके आने की सूचना मिलने के बाद भाटपाररानी के लोग काफी उत्साहित हैं। लोगों का कहना है कि खान सर व उनकी बेगम का भव्य तरीके से स्वागत किया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।