A ASI two constables caught in Patna tarnished image of uniform action on viral video पटना में एक जमादार और दो सिपाही धराए, घिनौनी करतूत से वर्दी पर लगाई दाग; वायरल वीडियो पर ऐक्शन, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना में एक जमादार और दो सिपाही धराए, घिनौनी करतूत से वर्दी पर लगाई दाग; वायरल वीडियो पर ऐक्शन

तीनों पुलिसकर्मियों से जुड़ा एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें ट्रक चालकों से वूसली का खेल चल रहा था। आरोप है कि ये निजी व्यक्तियों के जरिए वाहन चालकों से वसूली करवाते थे। खुद गाड़ियों को रोकते थे और उसके बाद निजी व्यक्ति रिश्वत वसूलता था।

Mon, 9 June 2025 10:28 AMSudhir Kumar हिन्दुस्तान, पटना, मुख्य संवाददाता
share
पटना में एक जमादार और दो सिपाही धराए, घिनौनी करतूत से वर्दी पर लगाई दाग; वायरल वीडियो पर ऐक्शन

पटना पुलिस के तीन कर्मियों ने वर्दी को दागदार कर दिया है। रिश्वत लेने के आरोप में ट्रैफिक पुलिस के एक एएसआई (जमादार) और दो सिपाहियों को हिरासत में ले लिया गया। धनुकी मोड़ के पास से तीनों को एक पुलिस अधिकारी ने पकड़ा। फिलहाल पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी पुलिस ने साझा नहीं की है। माना जा रहा है कि इनपर केस दर्ज करने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एक वायरल वीडियो के आधार पर इन कार्रवाई की जा रही है।

पुलिसकर्मियों से जुड़ा एक हुआ था वीडियो वायरल

दरअसल, तीनों पुलिसकर्मियों से जुड़ा एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें ट्रक चालकों से वूसली का खेल चल रहा था। आरोप है कि ये निजी व्यक्तियों के जरिए वाहन चालकों से वसूली करवाते थे। खुद गाड़ियों को रोकते थे और उसके बाद निजी व्यक्ति रिश्वत वसूलता था। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद मामला आला पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा। इसके बाद जांच के आदेश दिए गए। ट्रैफिक पुलिस के एक अधिकारी तीनों को हिरासत में लेने के बाद अगमकुआं थाना ले गए, जहां उनके पूछताछ की जा रही है। तीनों को अगमकुआं थाने में ही रखा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फुसला कर ले गया, बिहार में 65 साल के बुजुर्ग ने 10 साल की बच्ची से की हैवानियत

पहले भी रिश्वतखोरी में गिरफ्तार हो चुके हैं पुलिसकर्मी

पहले भी पटना में रिश्वत लेते कई सिपाही और पुलिस पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को राजापुर पुल, पुनाईचक समेत अन्य जगहों से आला अधिकारियों ने पकड़ा था। यह कार्रवाई उस समय हुई, जब इन सभी पर रिश्वत लेने के आरोप लगे थे। इन सभी का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद जांच की गई तो सभी आरोप सही मिले। इसके बाद वरीय अधिकारियों ने ट्रैफिक पुलिस के कर्मियों पर कार्रवाई की थी। कार्रवाई करने के बाद सभी आरोपित पुलिस कर्मियों के ऊपर विभागीय कार्रवाई की गई। गौरतलब है ट्रैफिक पुलिस पर आलाधिकारी नजर बनाये हुए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादी का झांसा, सेक्स और फिर 16 साल की छात्रा की पिटाई; बिहार में बड़ा कांड

जांच में हो सकते हैं कई चौंकाने वाले खुलासे

हालांकि अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। सूत्रों के मुताबिक जांच में कई चौंकानेवाले खुलासे हो सकते हैं। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उससे आला अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। सोमवार को एफआईआर दर्ज की जा सकती है। इस संबंध में आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई। अंदेशा है कि सोमवार को जानकारी साझा की जा सकती है। अगमकुआं पुलिस भी इस संबंध में कुछ नहीं कह रही।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पोटली में कटा हुआ सिर, कुत्तों ने ढूंढा धड़; बिहार में यहां खौफनाक वारदात
ये भी पढ़ें:बिहार में बेकाबू स्कॉर्पियो ने लोगों रौंदा, 1 की मौत; चार घायल
ये भी पढ़ें:पत्नी का सिर पत्थर कुचल पति ने खाया जहर; बिहार में खौफनाक कांड
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।