scorpio Trample people in motihari one dead four injured bihar बिहार में सड़क किनारे पंचर बनवा रहे लोगों को स्कॉर्पियो ने रौंदा, 1 की मौत; चार घायल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में सड़क किनारे पंचर बनवा रहे लोगों को स्कॉर्पियो ने रौंदा, 1 की मौत; चार घायल

पांचों लोग खेत से ट्रैक्टर से धान से लेकर आ रहे थे। नारायणपुर के पास ट्रैक्टर का चक्का पंचर हो गया। सड़क किनारे बैठकर सभी ट्रैक्टर के टायर का पंचर बनवा रहे थे। इसी दौरान कटिहार की ओर से अनियंत्रित स्कॉर्पियों ने पांच लोगों को रौंद दिया। जिसमें गोपाल मुर्मू की मौत हो गई है।

Sun, 8 June 2025 08:21 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, मोतिहारी
share
बिहार में सड़क किनारे पंचर बनवा रहे लोगों को स्कॉर्पियो ने रौंदा, 1 की मौत; चार घायल

बिहार में एक बेकाबू स्कॉर्पियो ने जमकर कहर बरपाया है। मोतिहारी जिले में मनिहारी थानाक्षेत्र के बौलिया गुमटी (नारायणपुर) के पास स्कॉर्पियों ने पांच लोगों को रौंद दिया। इस सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है और चार लोग घायल हैं। मृतक की पहचान गोपाल मुर्मू (32) के रुप में हुई है। वो मनोहरपुर पंचायत मानीपुर गांव के रहने वाले थे। इस हादसे में चार लोग गंभीर रुप से घायल हैं। जिनका मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में इलाज के बाद कटिहार मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। घटना 11.30 के आसपास की है।

पांचों लोग खेत से ट्रैक्टर से धान से लेकर आ रहे थे। नारायणपुर के पास ट्रैक्टर का चक्का पंचर हो गया। सड़क किनारे बैठकर सभी ट्रैक्टर के टायर का पंचर बनवा रहे थे। इसी दौरान कटिहार की ओर से अनियंत्रित स्कॉर्पियों ने पांच लोगों को रौंद दिया। जिसमें गोपाल मुर्मू की मौत हो गई है। घटना की सूचना के बाद मनिहारी थानाध्यक्ष पंकज आनंद घटना स्थल पर पहुंचकर घायलों का इलाज करवाकर हायर सेंटर रेफर किया। वहीं पुलिस स्कॉर्पियों चालक की खोज में जुट गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वो प्यार करती थी.., बेटी को मां-बाप ने गला दबा मार डाला; डेड बॉडी भी जलाने लगे
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।