65 year old man rape 10 year old girl in bihar west champarana फुसला कर ले गया, बिहार में 65 साल के बुजुर्ग ने 10 साल की बच्ची से की हैवानियत, Bihar Hindi News - Hindustan
More

फुसला कर ले गया, बिहार में 65 साल के बुजुर्ग ने 10 साल की बच्ची से की हैवानियत

चौतरवा थानाध्यक्ष ज्योति पुंज ने बताया की थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 65 वर्षीय वृद्ध द्वारा एक मंद बुद्धि बच्ची को बहला फुसलाकर ले जाया गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। उसकी मां के आवेदन पर एफआईआर दर्ज करते हुए छापेमारी की गई।

Mon, 9 June 2025 08:38 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, चौतरवा, पश्चिम चंपारण
share
फुसला कर ले गया, बिहार में 65 साल के बुजुर्ग ने 10 साल की बच्ची से की हैवानियत

बिहार में एक बुजुर्ग ने बच्ची से हैवानियत की है। वारदात पश्चिम चंपारण जिले की है। जिले के चौतरवा थाना क्षेत्र के एक गांव मे एक वृद्ध के द्वारा एक दस वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुची चौतरवा थाना की पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुये दुष्कर्म के घटना को अंजाम देने वाले वृद्ध आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर तीन घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया।

चौतरवा थानाध्यक्ष ज्योति पुंज ने बताया की थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 65 वर्षीय वृद्ध द्वारा एक मंद बुद्धि बच्ची को बहला फुसलाकर ले जाया गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। उसकी मां के आवेदन पर एफआईआर दर्ज करते हुए छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत, इस दिन बारिश की चेतावनी; कब आएगा मानसून
ये भी पढ़ें:बिहार में जीजा ने साली और सास को क्यों मारा, डबल मर्डर में चौंकाने वाला खुलासा

साथ ही पुलिस मामले की एक-एक बिंदु पर जांच कर रही है। वही दूसरी तरफ बगहा एसडीपीओ कुमार देवेंद्र ने थाना पहुच मामले की एक एक बिंदु का जांच किया और आवश्यक दिशा निर्देश देने का कार्य किया। वहीं दूसरी तरफ एफएसएल की टीम ने पहुचकर मामले की की जांच करने का काम किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इनकी औकात थी CM आवास में जाने की? डिप्टी सीएम वाले दावे पर भड़के प्रशांत किशोर
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।