First killed wife with sharp weapon hanged himself Shocking incident in Bihar Nalanda पहले पत्नी का सिर पत्थर से कुचल छत से फेंका, फिर खुद खाया जहर; बिहार में दिल दहला देने वाला कांड, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पहले पत्नी का सिर पत्थर से कुचल छत से फेंका, फिर खुद खाया जहर; बिहार में दिल दहला देने वाला कांड

छट्ठू रविदास मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। रांची के एक मानसिक अस्पताल से उसका इलाज चल रहा था। पति-पत्नी के बीच अक्सर घरेलू विवाद हुआ करता था। इसी विवाद में परिवार उजड़ गया।

Sat, 7 June 2025 12:17 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
पहले पत्नी का सिर पत्थर से कुचल छत से फेंका, फिर खुद खाया जहर; बिहार में दिल दहला देने वाला कांड

बिहार के नालंदा में आपसी विवाद में एक परिवार तबाह हो गया। पति ने पहले पत्नी को मौत के घाट उतार दिया फिर खुद जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया है। पति को मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। घटना हिलसा थाना क्षेत्र के मादरचक गांव की शनिवार सुबह की है।

घटना हिलसा थाना क्षेत्र के मदारचक गांव में सनकी पति ने पत्नी की हत्या करने के बाद खुद को कमरा में बंद होकर जहर खाकर खुदकुशी कर ली । मृतकों की पहचान 45 वर्षीय छट्ठू रविदास और उसकी पत्नी लाक्षो देवी, 35 वर्ष के रूप में की गई है। पुलिस जांच में जुट गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बांग्लादेशियों का फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का खुलासा; 1 गिरफ्तार

घटना के संबंध में मृतक के चाचा राजेंद्र रविदास ने बताया कि उनका भतीजा छत पर पत्नी के साथ बैठा था इसी दौरान उसने पास रखे पत्थर से उसके सिर पर वार करने के बाद छत से धकेल दिया । ग्रामीण जब उसे पकड़ने का प्रयास करने लगे तो ग्रामीण को भी ईट पत्थर से हमला करने लगा । इसके बाद खुद को कमरे में बंद कर लिया है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरा तोड़कर जब दाखिल हुई थी वह बेहोश होकर गिरा हुआ था। ग्रामीणों की मदद से पुलिस जब उसे बाहर निकले और दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले गई तो चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कैमूर हिल्स में दिखा टाइगर! वीडियो वायरल होने पर एक्टिव हुआ वन विभाग

प्रभारी डीएसपी रंजन कुमार ने बताया के परिवार के लोगों ने पूछताछ के दौरान कहा कि पति की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। रांची में उसका इलाज चल रहा था। पत्नी के सिर पर पत्थर के सिलबट्टा से वार कर हत्या के बाद उसके जहर खा कर आत्महत्या करने की आशंका है । शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों के पता चल सकेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गर्लफ्रेंड के घर प्रेमी को पिता ने पकड़ा, खून कर भाग रहे लड़के को लोगों ने धरा
ये भी पढ़ें:गर्लफ्रेंड की बेवफाई प्रेमी को रास ना आई, लव ट्राएंगल में कॉलेज छात्रा का मर्डर
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।