1100 pension cheap loan to Jeevika 2 lakh each to 94 lakh families Nitish electoral masterstroke 1100 पेंशन, जीविका को सस्ता लोन, अब 94 लाख परिवारों को 2-2 लाख; नीतीश का चुनावी मास्टरस्ट्रोक, Bihar Hindi News - Hindustan
More

1100 पेंशन, जीविका को सस्ता लोन, अब 94 लाख परिवारों को 2-2 लाख; नीतीश का चुनावी मास्टरस्ट्रोक

नीतीश कुमार ने कहा कि पहले यह विचार था कि इस काम को पांच साल में पूरा किया जायेगा। मेरी अब यह इच्छा है कि इन सभी परिवारों को एक साथ लाभ पहुंचाने की कार्रवाई अभी से ही की जाए।

Sun, 22 June 2025 10:24 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
1100 पेंशन, जीविका को सस्ता लोन, अब 94 लाख परिवारों को 2-2 लाख; नीतीश का चुनावी मास्टरस्ट्रोक

मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को एक साथ दो-दो लाख मिलेगा। इसकी शुरुआत भी तत्काल होगी। राज्य सरकार ने वर्ष 2023 में जाति आधारित गणना कराने के दौरान लोगों की आर्थिक स्थिति की जानकारी ली। इसमें सवर्ण, पिछड़ा, अति पिछड़ा, दलित, महादलित एवं मुस्लिम समुदाय के 94 लाख परिवार गरीब पाये गये। इससे पहले नीतीश कुमार ने शनिवार को बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों का पेंशन 400 से बढ़ाकर 1100 करने और जीविका कर्मियों का मानदेय दो गुना करने के साथ जीविका दीदियों के लिए तीन प्रतिशत सस्ता लोन का ऐलान किया था। लोन की सीमा भी तीन लाख से बढ़ाकर 5 लाख कर दी गयी।

जातीय सर्वे के बाद राज्य सरकार ने निर्णय लिया था कि गरीब तबके के परिवारों को रोजगार हेतु 2 लाख रुपये प्रति परिवार की दर से सहायता दी जायेगी, जिसकी शुरुआत हो चुकी है। नीतीश कुमार ने कहा कि पहले यह विचार था कि इस काम को पांच साल में पूरा किया जायेगा। मेरी अब यह इच्छा है कि इन सभी परिवारों को एक साथ लाभ पहुंचाने की कार्रवाई अभी से ही की जाए। इसके लिए मैंने अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है। जरूरत पड़ने पर 2 लाख रुपये की सहायता राशि को थोड़ा और बढ़ा दिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीएम को बदनामे करके छोड़िएगा, पानी में डूबकर... गिरिराज ने थानेदार को हड़काया

सचिव ने दी जानकारी

मुख्यमंत्री के एलान से पहले ग्रामीण विकास विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने महिला संवाद कार्यक्रम से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दौरान पदाधिकारियों को निर्देश दिया था कि गांव-गांव जाकर महिलाओं से संवाद करें और उन्हें सरकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी दें। साथ ही जिन लोगों को सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है उन्हें लाभ मिलना सुनिश्चित कराएं। लोगों की समस्याओं के संबंध में भी जानकारी लें और उसके समाधान का उपाय करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश ने 3 गुना बढ़ाया पेंशन, बुजुर्ग, विधवा, दिव्यांग को हर माह 1100 रु मिलेंगे

बोले मुख्यमंत्री

24 नवंबर, 2005 को सरकार में आने के बाद हमलोग राज्य के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। महिलाओं के साथ-साथ सभी वर्गों के उत्थान के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। पहले की सरकारों ने राज्य के विकास का कोई काम नहीं किया। अपनी यात्राओं के दौरान हम लोगों से संवाद करके समस्याएं जानते हैं और उनका समाधान करते हैं। -नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीके बोले- हम 2000 देंगे, तेजस्वी ने कहा- नीतीश ने नकल की; पेंशन पर राजनीति शुरू
ये भी पढ़ें:'लारा' कंपनी की थोड़ी संपत्ति बेच लालू पेंशन शुरू कीजिए, तेजस्वी पर जदयू का तंज
ये भी पढ़ें:बिहार के लिए ऐतिहासिक दिन; वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन बढ़ाने पर बोले सम्राट
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।