Historical day for Bihar Samrat Chaudhary spoke on increasing pension of old age widow disabled from Rs 400 to 1100 बिहार के लिए ऐतिहासिक दिन; वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन 400 से 1100 बढ़ाने पर बोले सम्राट चौधरी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार के लिए ऐतिहासिक दिन; वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन 400 से 1100 बढ़ाने पर बोले सम्राट चौधरी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन की राशि 400 से बढ़ाकर 1100 रुपए किए जाने के फैसले को डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बिहार के लिए ऐतिहासिक दिन बताया है। उन्होने कहा कि इसके लिए मैं मुख्यमंत्री का धन्यवाद करता हूं।

Sat, 21 June 2025 12:57 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
बिहार के लिए ऐतिहासिक दिन; वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन 400 से 1100 बढ़ाने पर बोले सम्राट चौधरी

चुनावी साल में नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन की राशि 400 से बढ़ाकर 1100 रुपए कर दी है। शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने अपने एक पोस्ट पर लिखा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है, कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत सभी वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को अब हर महीने 400 रुपये की जगह 1100 रुपये पेंशन मिलेगी। सभी लाभार्थियों को जुलाई महीने से पेंशन बढ़ी हुई दर पर मिलेगी। सभी लाभार्थियों के खाते में यह राशि महीने की 10 तारीख को भेजना सुनिश्चित किया जाएगा।

सीएम ने कहा कि इससे 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 लाभार्थियों को काफी मदद मिलेगी। वृद्धजन समाज का अनमोल हिस्सा हैं और उनका सम्मानजनक जीवन-यापन सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयत्नशील रहेगी।

इस फैसले पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बिहार के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री ने वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन और दिव्यांग पेंशन को 400 से बढ़ाकर 1100 रुपए करने का काम किया है। इसलिए मैं मुख्यमंत्री को धन्यवाद देता हूं।

वहीं दूसरे डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने भी सरकार के इस फैसले को ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि जो पहले 400 रुपए मिलती थी, अब 1100 मिलेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसकी घोषणा कर दी है। महिला संवाद के दौरान लोगों द्वारा की गई मांग को पूरा करने का काम सरकार ने किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश का मास्टरस्ट्रोक: वृद्धावस्था, दिव्यांग और विधवा पेंशन करीब तीन गुना बढ़ाई

उन्होने कहा कि लोगों की मांग थी, कम से कम एक हजार रुपए पेंशन दिया जाए लेकिन सरकार ने लोगों की मांग से बढ़कर 1100 रुपए हर महीने पेंशन के तौर पर विधवाओ, वृद्ध जनों और दिव्यांग जनों को देने का फैसला लिया है। हर पंचायत में विवाह भवन बनाने का फैसला भी लिया है। इसके साथ ही सरकार ने कई अन्य बड़े फैसले भी लिए हैं,जो बिहार के लोगों के लिए गौरवान्वित होने का दिन है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।