Nitish masterstroke election year huge increase in social security pension Answer to Tejashwi and PK नीतीश ने तीन गुना बढ़ाया पेंशन, अब बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांग को हर महीने 1100 रुपए मिलेंगे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नीतीश ने तीन गुना बढ़ाया पेंशन, अब बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांग को हर महीने 1100 रुपए मिलेंगे

नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट पर पोस्ट कर सीएम ने इसकी जनकारी दी है। बिहार में लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी। जुलाई महीने से नए दर से पेंशन का भुगतान शुरू हो जाएगा।

Sat, 21 June 2025 12:17 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
नीतीश ने तीन गुना बढ़ाया पेंशन, अब बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांग को हर महीने 1100 रुपए मिलेंगे

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला संवाद के मौके पर बड़ा ऐलान किया है। राज्य में सभी प्रकार के सामाजिक सुरक्षा पेंशन में भारी बढ़ोतरी की गयी है। बुजुर्गों के साथ सभी कोटि के लाभूकों को अब 400 के बदले 1100 रुपए प्रति माह मिलेंगे। हर माह की दस तारीख को इसका भुगतान कर दिया जाएगा। सोशल मीडिया पर पोस्ट पर पोस्ट कर सीएम ने इसकी जनकारी दी है। बिहार में लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी। जुलाई महीने से नए दर से पेंशन का भुगतान शुरू हो जाएगा। जीविका दीदियों को भी अब समूह लोन के तौर पर तीन लाख की जगह पांच लाख तक की राशि दी जाएगी। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार बनने पर इसे 1500 तो प्रशांत किशोर ने 2000 करने का ऐलान किया था।

नीतीश कुमार ने फेसबुक पर पोस्ट किया है कि यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत विधवा महिलाओं, वृद्धजनों और दिव्यांगजनों को अब हर महीने 400 रु की जगह 1100 रु पेंशन मिलेगी। सभी लाभार्थियों को जुलाई महीने से पेंशन बढ़ी हुई दर पर मिलेगी। सभी लाभार्थियों के खाते में यह राशि महीने की 10 तारीख को भेजना सुनिश्चित किया जाएगा। सीएम ने कहा है कि वृद्धजन समाज का अनमोल हिस्सा हैं और उनका सम्मानजनक जीवन-यापन सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयत्नशील रहेगी। इससे 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 लाभार्थियों को काफी मदद मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आरक्षित पदों पर बिहारी अभ्यर्थियों की ही नियुक्ति, डोमिसाइल पर सरकार की सफाई
ये भी पढ़ें:क्या आंदोलन-वादों से दबाव में आई नीतीश सरकार? 15000 बहाली में डोमिसाइल नीति लागू

बिहार में इसी साल चुनाव होने वाले हैं। सभी दलों की महिलाओं और बुजुर्गों पर नजर है। महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव ने पहले ही कहा था कि उनकी सरकार बनती है तो पेशन की राशि को 400 से बढ़ाकर 1500 कर कर दिया जाएगा। प्रशांत किशोर ने इसे दो हजार करने की बात कही थी। तर्क दिया जा रहा था कि महंगाई के इस दौर में 400 रुपए से कुछ नहीं होता है। इस बीच महिला संवाद के मौके पर नीतीश कुमार ने मास्टरस्ट्रोक खेल दिया। बिहार की आधी आबादी को नीतीश कुमार का मजबूत वोट बैंक भी माना जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश ने लॉन्चिंग पैड तैयार कर दिया है, मोदी बोले- बिहार के लिए बहुत कुछ करना है
ये भी पढ़ें:अनाप-शनाप करता है, काम कुछ नहीं किया; मोदी के सामने नीतीश लालू-राबड़ी पर बरसे

सीएम के इस ऐलान पर राजनीति भी शुरू हो गई है। राजद की प्रवक्ता एज्या यादव ने कहा है कि तेजस्वी यादव को इसके लिए बधाई दिया जाना चाहिए क्योंकि उन्होंने इसे 1500 करने का ऐलान कर दिया था। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के डर से नीतीश कुमार ने यह ऐलान किया है। हालांकि सामाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने कहा है कि इसका चुनाव से कुछ लेना देना नहीं है। उन्होंने नीतीश कुमार को इसके लिए धन्यवाद दिया है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने इसे ऐतिहासिक फैसला बताया है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।