Narendra Modi minister Giriraj Singh thrashed police officer in Begusarai for firing crime नीतीश कुमार को बदनामे करके छोड़िएगा, पानी में डूबकर... गिरिराज सिंह ने थानेदार को रगड़ दिया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नीतीश कुमार को बदनामे करके छोड़िएगा, पानी में डूबकर... गिरिराज सिंह ने थानेदार को रगड़ दिया

गिरिराज सिंह ने जिला पुलिस को खुलेआम जमकर हड़काया। कहा कि अपराध होता है तो सीएम की बदनामी होती है। जो अपराधियों को रोक नहीं सके ऐसे थानेदार को डूबकर मर जाना चाहिए।

Sun, 1 June 2025 09:15 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, बेगूसराय
share
नीतीश कुमार को बदनामे करके छोड़िएगा, पानी में डूबकर... गिरिराज सिंह ने थानेदार को रगड़ दिया

बिहार के बेगूसराय में आपराधिक वारदात और गोलीबारी की घटना को लेकर केंद्रीय कपड़ा मंत्री और स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह ने जिला पुलिस को खुलेआम जमकर हड़काया। कहा कि अपराध होता है तो सीएम की बदनामी होती है। जो अपराधियों को रोक नहीं सके ऐसे थानेदार को डूबकर मर जाना चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने पब्लिक की भीड़ में जिला पुलिस के पदाधिकारियों की जमकर क्लास भी लगाई।

गिरिराज सिंह शनिवार को बेगूसराय दौरे पर थे। वे प्रखंड अनुश्रवण सह क्रियान्वयन समिति के सदस्य हम पार्टी के नेता संदलपुर गांव निवासी राकेश के परिजनों से मिलने गए थे जिनती हत्या कर दी हयीय। इस कांड एक तरफ लोगों में दहशत का माहौल है तो दूसरी तरफ पुलिस की उदासीन कार्यशैली से आक्रोश है। लोगों ने मंत्री और अपने सांसद से पुलिस के सामने शिकायतों की झड़ी लगा दी। केन्द्रीय मंत्री को देख मृतक के पिता सहित परिजन फफक-फफक कर रोने लगे और केन्द्रीय मंत्री से परिवार व गांव के लोगों की सुरक्षा की गुहार लगाई। रोते-बिलखते परिजनों का कहना था कि अपराधियों द्वारा लगातार हमलोगों को धमकी दी जा रही है। मृतक के पिता ने बताया कि अपराधियों द्वारा उनकी बेटी दामाद को भी जान से मार देने की धमकी दिया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धन्य हैं नरेंद्र मोदी जिन्होंने वर्षों का पाप..., लालू-कांग्रेस पर बरसे गिरिराज

गुस्साए लोगों द्वारा लगातार की जा रही शिकायत पर केन्द्रीय मंत्री बिफर पडे और मौक़े पर मौजूद एसडीपीओ और थानाध्यक्ष को लोगों को जबाव देने की बात कर जमकर फटकार लगायी। कहा कि आप लोग मिलकर जानबूझकर मुख्यमंत्री को बदनाम करने पर तुले हो। आप कहिये तो सब लोग यहां से चले जाए। इतना ही नहीं इसके बाद पीड़ित परिजनों को न्याय का भरोसा देने के बाद गुस्साए केन्द्रीय मंत्री थाना परिसर पहुंचे और एसडीपीओ व थानाध्यक्ष के साथ हत्याकांड को लेकर बंद कमरे में काफी देर तक मंत्रणा की। इससे पहले गिरिराज सिंह ने लोगों के बीच कहा कि थानेदार साहब आपको यह सब सुनने में कितना अच्छा लग रहा है ना। एसे थानेदार को डूबकर मर जाना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिमरिया घाट पर गोबर-बालू फांककर प्रायश्चित करें; राहुल को गिरिराज सिंह की नसीहत
ये भी पढ़ें:बेगूसराय से मक्का अनुसंधान केंद्र हटाने की अफवाह, गिरिराज सिंह ने बताई सच्चाई

बता दें पिछले दिनों राकेश कुमार को अगवा कर लिया गया था। पुलिस उनकी तलाश नहीं कर पाई। मुंगेर में बालू में दफन उनकी लाश बरामद की गयी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की सुस्ती के कारण राकेश सिंह की हत्या कर दी गयी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महागठबंधन की मीटिंग पर सियासत तेज; गिरिराज सिंंह बोले- मूस मोटइहैं तो...
ये भी पढ़ें:मुस्लिम समाज आपका 10% आरक्षण खा जाता है; अत्यंत पिछड़ा सम्मेलन में बोले गिरिराज
ये भी पढ़ें:गिरिराज मछली खाते हैं लेकिन खिलाते नहीं, ललन सिंह ने ली BJP नेता की चुटकी
ये भी पढ़ें:मंत्री के भाई हड़प रहे जमीन, गिरिराज सिंह बन जाएं धर्मगुरु: तेजस्वी यादव
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।