tejaswi yadav announced to make charwaha aayog if win in bihar assembly elections सरकार बनी तो बनेगा चरवाहा आयोग, बिहार चुनाव से पहले पाल समाज के बीच तेजस्वी यादव का वादा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

सरकार बनी तो बनेगा चरवाहा आयोग, बिहार चुनाव से पहले पाल समाज के बीच तेजस्वी यादव का वादा

तेजस्वी ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि वह पिछड़ों के आरक्षण की हकमारी कर रही है। 17 महीने की महागठबंधन सरकार में आरक्षण की सीमा जब 65 फीसदी की गई तो भाजपा ने साजिश कर उसे अधर में लटका दिया।

Sun, 15 June 2025 07:53 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, पटना
share
सरकार बनी तो बनेगा चरवाहा आयोग, बिहार चुनाव से पहले पाल समाज के बीच तेजस्वी यादव का वादा

बिहार में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा है कि पाल समाज ने लालू प्रसाद को ताकत दी है। सरकार बनी तो पाल समाज का ऋण चुकाऊंगा। शनिवार को श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में बिहार राज्य पाल महासंघ की ओर से आयोजित सम्मेलन में तेजस्वी ने कहा कि पाल समाज की सुविधा के लिए चरवाहा आयोग बनेगा। इस समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाई जाएगी।

दुर्घटना में भेड़ों की अकाल मौत होने पर सरकारी सहायता दी जाएगी। तेजस्वी ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि वह पिछड़ों के आरक्षण की हकमारी कर रही है। 17 महीने की महागठबंधन सरकार में आरक्षण की सीमा जब 65 फीसदी की गई तो भाजपा ने साजिश कर उसे अधर में लटका दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दक्षिण बिहार में कब तक पड़ेगी गर्मी, उत्तर में बारिश; पटना में कैसा रहेगा मौसम

अगर नौवीं अनुसूची में शामिल कर लिया जाता तो यह स्थिति उत्पन्न नहीं होती। आज बिहार में जो भी बहालियां हो रही हैं उससे बहुजन समाज वंचित हो रहा है। सरकार 15 साल पुरानी गाड़ी चलाने का लाइसेंस नहीं देती है तो बिहार की जनता 20 साल पुरानी सरकार क्यों चलाएगी।

सम्मेलन की अध्यक्षता महासंघ के अध्यक्ष चंद्रमोहन पाल, संचालन राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. दिनेश पाल ने किया। पूर्व मंत्री मंगनी लाल मंडल, डॉ. बिनोद पाल, प्रो. दिलीप पाल, राजेश पाल, अमरेन्द्र पाल, विनय पाल, कन्हैया पाल आदि ने अपने विचार रखे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना सचिवालय के घंटा घर की घटेगी लंबाई, सरकार ने क्यों बनाया प्लान
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।