If Mahagathbandhan government formed then Ex Serviceman Commission will be formed Tejashwi promise in the conference महागठबंधन की सरकार बनी तो पूर्व सैनिक आयोग का गठन; सम्मेलन में तेजस्वी का वादा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

महागठबंधन की सरकार बनी तो पूर्व सैनिक आयोग का गठन; सम्मेलन में तेजस्वी का वादा

तेजस्वी यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो पूर्व सैनिक आयोग का गठन किया जाएगा। हर जिले में पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा। उन्होने कहा कि सैनिकों के कारण ही देशवासी चैन की नींद सोते हैं। लेकिन पूर्व सैनिकों की बात सही तरीके से नहीं सुनी जाती है।

Sat, 14 June 2025 10:08 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
महागठबंधन की सरकार बनी तो पूर्व सैनिक आयोग का गठन; सम्मेलन में तेजस्वी का वादा

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो पूर्व सैनिक आयोग का गठन किया जाएगा। साथ ही हर जिले में पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा। शनिवार को प्रदेश राजद कार्यालय में भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित सम्मेलन में तेजस्वी ने कहा कि सैनिकों के कारण ही देशवासी चैन की नींद सोते हैं। लेकिन पूर्व सैनिकों की बात सही तरीके से नहीं सुनी जाती है।

उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि भूतपूर्व सैनिक एकजुट रहें। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में रिटायर्ड अधिकारी सरकार चला रहे हैं। बिहार की जनता अब बदलाव चाहती है। इस सरकार का जाना तय है। सम्मेलन की अध्यक्षता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विजय यादव ने की। कार्यक्रम में डॉ. रामचन्द्र पूर्वे,‌ डॉ. तनवीर हसन, चितरंजन गगन को सम्मानित किया गया। मौके पर ‌अब्दुल बारी सिद्दीकी, रणविजय साहू, डॉ. तनवीर हसन, शक्ति सिंह यादव, अभिषेक कुमार सहित अन्य ने अपने विचार रखे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाल महासम्मेलन के मंच पर भेड़ घुमाने लगे तेजस्वी, फिर राबड़ी आवास ले गए

शनिवार को ही तेजस्वी यादव पाल समाज महासम्मेलन में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि वह पिछड़ों के आरक्षण की हकमारी कर रही है। 17 महीने की महागठबंधन सरकार में आरक्षण की सीमा जब 65 फीसदी की गई तो भाजपा ने साजिश कर उसे अधर में लटका दिया।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।