vastu shastra do these 3 things before sleeping for good health and good luck Vastu Tips: रात में सोने से पहले कर लें ये 3 काम, घर में आएगी बरकत और दूर होगी नेगेटिविटी, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Vastu Tips: रात में सोने से पहले कर लें ये 3 काम, घर में आएगी बरकत और दूर होगी नेगेटिविटी

वास्तु शास्त्र के हिसाब से अगर सोने से पहले कुछ चीजें कर ली जाएं तो इससे घर में बरकत आती है और साथ में सारी नेगेटिविटी भी बाहर चली जाती हैं। जानें वास्तु से जुड़े कुछ ऐसे ही नियम…

Fri, 6 Feb 2026 02:34 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Vastu Tips: रात में सोने से पहले कर लें ये 3 काम, घर में आएगी बरकत और दूर होगी नेगेटिविटी

आजकल ज्यादातर लोग रात में सोने से पहले अपने फोन को ही स्क्रॉल करते रहते हैं। कई बार तो ये आदत इतनी बढ़ जाती है कि 10 मिटन से कब एक-दो घंटे हो जाते हैं, कुछ पता ही नहीं चलता है। इसका असर ना सिर्फ हमारी नींद पर पड़ता है बल्कि मन और शरीर भी थकान महसूस करते हैं। वास्तु शास्त्र के कुछ नियमों के अनुसार अगर हम सोने से पहले कुछ अच्छी आदतों को अपना लें तो घर की नेगेटिव एनर्जी दूर हो जाती है। इन आदतों के चलते ही जिंदगी में पॉजिटिविटी और बरकत आती है। साथ ही सही नियम का पालन करने से हमारी मन भी शांत रहने लगता है शरीर भी सही रहता है। आज जानेंगे वास्तु शास्त्र के उन तीन आसान से नियमों के बारे में जो हमें सोने से पहले जरूर करने चाहिए ताकि हमारी जिंदगी में सुख-शांति बनी रहें और घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहें।

सोने से पहले जरूर करें ये तीन काम

1. वास्तु शास्त्र के नियम के हिसाब से सोने से पहले ड्रॉवर के पास हमें तांबे का एक कलश रखना चाहिए क्योंकि इससे मन शांत रहता है। साथ ही नींद भी अच्छी आती है। ये कलश साइज में छोटा या बड़ा हो सकता है। इसमें साफ पानी भरकर रख दें और फिर सो जाएं। नियम के अनुसार ऐसा करना बहुत ही शुभ होता है। जिन लोगों को नींद से जुड़ी दिक्कत होती है, उन्हें ये उपाय जरूर करना चाहिए। सुबह उठने के बाद इस कलश के पानी को अपने गार्डेन एरिया में डाल देना चाहिए।

2. कई लोग किचन में जूठे बर्तन छोड़ देते हैं कि अगली सुबह इन्हें साफ कर लिया जाएगा। ऐसा करना गलत है। अगर सोने से पहले किचन में जूठे बर्तन छोड़े जाते हैं तो इससे घर में नेगेटिविटी आती और घर का वास्तु भी खराब होता है। ऐसे में सोने से पहले ये सुनिश्चित करना चाहिए कि सारे बर्तन साफ कर लिए जाए। इसके अलावा सोने से पहले किचन को भी साफ करना शुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार ऐसा करने से घर में धन-धान्य की कोई भी कमी नहीं होती है और बरकत भी आती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तुशास्त्र: बेडरूम में इनडोर प्लांन्ट्स लगाना शुभ होता है या अशुभ?
ये भी पढ़ें:वास्तु टिप्स: इस दिशा में भगवान का भोग रखना होता है शुभ
ये भी पढ़ें:वास्तु टिप्स: पूजा घर में कैसे रखा जाए दीया? जानें सही दिशा
ये भी पढ़ें:वास्तु टिप्स: मंदिर से बाहर कर दें ये 5 चीजें, बन जाते हैं बर्बादी की वजह
ये भी पढ़ें:वास्तु टिप्स: मंदिर से लौटकर तुरंत ना धोएं हाथ-पैर, जानें क्यों?

3. सबसे जरूरी बात है कि आप किस दिशा की ओर सो रहे हैं। वास्तु शास्त्र में दिशा का बहुत ही महत्व होता है। ऐसे में सही दिशा में सोना जरूरी है। वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा की ओर सिर रखकर सोने से हर किसी को बचना चाहिए। जब भी उत्तर दिशा में सोया जाएगा तो पैर दक्षिण दिशा की ओर होंगे, जोकि अच्छा नहीं माना जाता है। ये भी सुनिश्चित कर लें कि आपका बेड उत्तर-पूर्व दिशा की ओर ना हो।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तुशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!