Vastu Tips: इस दिशा में भोग लगाना होता है शुभ, मंदिर में हमेशा रखें ये 3 चीज
Vastu Tips of Puja Ghar: वास्तुशास्त्र के हिसाब से पूजा के दौरान भगवान के लिए लगाए गए भोग की दिशा हमेशा सही होनी चाहिए। साथ ही मंदिर में तीन चीजों का होना अनिवार्य है। चलिए जानते हैं कि आखिर ये दिशा कौन सी हैं और वो 3 चीजें कौन सी है?

पूजा-पाठ को लेकर सेंसेटिव होना आम बात है। कुछ लोग चली आ रही परंपरा को कभी तोड़ना नहीं चाहते हैं तो वहीं कुछ लोग डर की वजह से भी चीजों का पालन करते हैं। तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपने मन के हिसाब से पूजा-पाठ करते हैं। मन से की गई भक्ति में कुछ भी गलत नहीं होता है लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं जिसे नजरअंदाज करना भी सही नहीं है। हिंदू धर्म में पूजा-पाठ से जुड़ी हर एक मान्यता, कथा और परंपरा का अलग महत्व है। भगवान को हर दिन के भोग लगाने से लेकर मंदिर की दिशा समेत कई ऐसे नियम हैं, जिनका जिक्र वास्तु शास्त्र में है। आज बात करेंगे भगवान को लगाए जाने वाले भोग के बारे में। साथ ही जानेंगे कि आखिर वो कौन सी 3 चीजें हैं, जिनका पूजा घर में रहना जरूरी है।
इस दिशा में रखें भगवान का भोग
तो सबसे पहले जानेंगे कि आखिर भगवान को लगाए जाने वाले भोग की दिशा क्या होनी चाहिए? हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के साथ ही भगवान को हर दिन भोग लगाना अनिवार्य है। आप जिस भी भी भगवान को मानते हैं, उनका प्रिय भोग जरूर लगाएं। कहा जाता है कि इससे हर मनोकामना जल्दी पूरी होती है। शास्त्र के हिसाब से भोग को हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में ही रखना चाहिए। दरअसल इस दिशा को अग्नि कोण कहा जाता है, जिसका संबंध अग्नि देव से होता है। जब इस दिशा में भोग लगाया जाता है तो इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। इसी के साथ अग्निदेव का भी आशीर्वाद मिल जाता है।
मंदिर में जरूर रखें ये 3 चीजें
ज्योतिषी शास्त्र के हिसाब से मंदिर में कुछ चीजों का होना बेहद ही जरूरी होती है। शास्त्र के हिसाब से मंदिर में शंख, घंटी और तुलसी के पत्तों का रहना जरूरी है। ये तीनों ही चीजें घर की एनर्जी को क्लिन करती हैं। शंख और घंटी की ध्वनि से घर के हर एक कोने में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वहीं तुलसी से पूजा घर वाला स्थान शुद्ध हो जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तुशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन