vastu shastra avoid keeping these 5 things in home puja ghar Vastu Tips: मंदिर में इन 5 चीजों को रखने से होता है कलह, बनते हैं बर्बादी की वजह
More

Vastu Tips: मंदिर में इन 5 चीजों को रखने से होता है कलह, बनते हैं बर्बादी की वजह

Vastu Tips in Hindi: घर के पूजा-पाठ वाली जगह से जुड़े कई ऐसे वास्तु नियम हैं, जिनको ना मानने से निगेटिविटी आती है। पूजा घर में कुछ चीजों को रखना अवॉइड करना चाहिए। नीचे जानिए ऐसी 5 चीजों के बारे में जो घर की शांति भंग करते हैं।

Sat, 4 Oct 2025 12:40 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Vastu Tips: मंदिर में इन 5 चीजों को रखने से होता है कलह, बनते हैं बर्बादी की वजह

जिंदगी में होने वाली कई चीजों के पीछे वास्तु का भी बहुत बड़ा रोल होता है। कई बार वास्तुशास्त्र के नियमों का पालन करने से बड़ी से बड़ी मुसीबत भी टल जाती है। वहीं जाने-अनजाने में की गई गलती भी बुरा परिणाम दे देती है। ऐसे में वास्तु के नियमों का ठीक से पता होना जरूरी है। वास्तुशास्त्र में घर के हर एक कोने के लिए नियम बताए गए हैं। पूजा-पाठ से जुड़ी चीजों को लेकर भी कुछ वास्तु टिप्स ऐसे हैं, जो घर की शांति को बरकरार रखने में मददगार साबित होते हैं। शास्त्र के हिसाब से कुछ चीजों को मंदिर में रखने से घर नेगेटिव एनर्जी आती है। नीचे जानें आखिर ये चीजें कौन सी हैं?

1. मंदिर में कभी भी खंडित मूर्ति ना रखें। अगर किसी मूर्ति का कोई हिस्सा टूटा है तो इसे तुरंत बाहर कर दें। आप इसे आसपास के मंदिर में ले जाकर किसी पेड़ के नीचे रख दें। पूजा घर में ऐसे मूर्ति को रखने से वास्तु दोष लगता है।

2. पूजा घर में कभी भी कोई ऐसी चीज नहीं रखनी चाहिए जो नुकीली हो। ऐसा करने से घर में खूब नेगेटिव एनर्जी आती है। कई बार ये निगेटिविटी बर्बादी की वजह बनती है। ऐसे में आप पूजा घर के पास से ऐसी कोई भी चीज को दूर कर दें।

3. हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के दौरान शंख बजाने का खास महत्व है। हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शंक मां लक्ष्मी का ही प्रतीक है। इसकी ध्वनि जहां तक पहुंचती है, वहां तक पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है। ध्यान रखें कि कभी भी पूजा घर में एक से ज्यादा शंख नहीं होना चाहिए।

4. मंदिर में साफ-सफाई के नाम पर लोग गंदे कपड़े रख देते हैं। पूजा घर पर हमेशा साफ-सफाई होनी चाहिए। ऐसे में यहां गंदा कपड़ा रखना सही नहीं है। ऐसा करने से देवी-देवता नाराज होते हैं और इससे घर की शांति भी भंग होती है।

5. मंदिर में कभी भी माचिस ना रखें। माचिस को पूजा घर में रखने से नेगेटिविटी आती है। इसे पूजा घर से थोड़ा दूर रखना ही सही है। वहीं जली हुई माचिस की तिली भी पूजा घर के आसपास नहीं रखनी चाहिए।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तुशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)