puja ghar easy vastu tips hindi bhagwan ke samne diya kaise rakhe Vastu Tips: भगवान की मूर्ति के ठीक सामने दीया रखना सही या गलत? होनी चाहिए इतनी दूरी
More

Vastu Tips: भगवान की मूर्ति के ठीक सामने दीया रखना सही या गलत? होनी चाहिए इतनी दूरी

Puja Ghar Vastu Tips: घर में पूजा करते वक्त कई ऐसी चीजें होती हैं, जिसे लेकर लोग काफी कन्फ्यूज होते हैं। इसमें से एक है पूजा घर में रखे जाने वाले दिए को लेकर। नीचे जानिए कि आखिर भगवान के ठीक सामने दीया रखना सही होता है या नहीं?

Thu, 25 Sep 2025 11:28 AMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Vastu Tips: भगवान की मूर्ति के ठीक सामने दीया रखना सही या गलत? होनी चाहिए इतनी दूरी

हिंदू धर्म में पूजा-पाठ का विशेष महत्व है। घर हो या फिर मंदिर लोगों को कई चीजों में कन्फ्यूजन हो जाता है। जैसे कि मंदिर में घुसते वक्त क्या करना चाहिए। वहां कितनी देर रहना चाहिए या फिर मंदिर जाते ही सबसे पहले किस भगवान की पूजा करना चाहिए? वहीं पूजा घर को लेकर भी कई तरह का कन्फ्यूजन रहता है कि घर में मंदिर किस दिशा में हो? यहां पर कितनी मूर्तियां रखी जानी चाहिए? भोग कितनी देर पूजा घर में रखना चाहिए जैसे कई सवाल हैं, जिनके जवाब लोग ढूंढते हैं। आज बात करेंगे उस सवाल की जिसके बारे में अक्सर लोग सोचते हैं। हम पूजा घर में जो दीया जलाते हैं, उसे रखने की सही दिशा क्या है?

इस दिशा में रखें दिया

पूजा करके वक्त ये ख्याल कई बार आता है कि आरती के बाद दीया कहां रखना चाहिए? क्या भगवान के ठीक सामने इसे रखना सही होता है? वास्तुशास्त्र के हिसाब से भगवान के ठीक दीए को रखना सही माना जाता है। हालांकि सही दिशा की बात करें तो दीया हमेशा ईशान कोण यानी कि उत्तर-पूर्व दिशा की ओर ही जलाना चाहिए। मान्यता है कि इस दिशा में देवी-देवताओं का वास होता है। ऐसे में इस दिशा में दीया जलाना बेहद ही शुभ है। मूर्ति के ठीक सामने या फिर थोड़ा सा बाई ओर करके भी दीए को रखा जा सकता है। इस बात का भी ख्याल रखें कि दीए और मूर्ति के बीच 6 से 12 इंच की दूरी रहें।

इन बातों का भी रखें ख्याल

दीए को जलाने के बाद उसे सीधे किसी कपड़े पर ना रखें। इसके लिए प्लेट का इस्तेमाल करें। चाहे तो इसे ऐसी जगह रखें जो रिस्की ना हो। हमेशा कोशिश करें कि दीया साफ रहे और इसमें डाले जाने वाला तेल और घी भी। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि दक्षिण और पश्चिम दिशा में दीए को जलाना शुभ नहीं मानते हैं। ऐसे में इस दिशा में भूलकर भी दीया ना जलाएं।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तुशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)