vastu shastra bedroom indoor plants auspicious or inauspicious Vastu Tips: बेडरूम में इनडोर प्लांन्ट्स लगाना शुभ होता है या अशुभ? हमेशा रखें इन जरूरी बातों का ध्यान, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Vastu Tips: बेडरूम में इनडोर प्लांन्ट्स लगाना शुभ होता है या अशुभ? हमेशा रखें इन जरूरी बातों का ध्यान

Vastu Tips for Indoor Plants in Bedroom: आजकल डेकॉर के नाम पर लोग बेडरूम में भी इनडोर प्लांन्ट्स रखने लगे हैं लेकिन क्या वास्तु के लिहाज से ये सही है या नहीं? नीचे जानें विस्तार से…

Thu, 5 Feb 2026 02:46 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Vastu Tips: बेडरूम में इनडोर प्लांन्ट्स लगाना शुभ होता है या अशुभ? हमेशा रखें इन जरूरी बातों का ध्यान

Indoor Plants Vastu Tips: लोग घर का डेकॉर करते वक्त आजकल इनडोर प्लांन्ट भी लगाते हैं। इससे ना सिर्फ माहौल पॉजिटिव सा लगता है बल्कि हर एक कोने में जान सी भर जाती है। हरे-भरे पौधे आंखों को भी सुकून देते हैं और मन को भी शांति मिलती है। लोग डाइनिंग और लिविंग एरिया से लेकर बेडरूम में भी इनडोर प्लांन्ट रखते हैं लेकिन क्या वास्तु के अनुसार ये सही है? वास्तु शास्त्र के हिसाब से बेडरूम में पौधा लगाना शुभ होता है या अशुभ? आज इस बारे में जानेंगे। साथ ही बात करेंगे कि इनडोर प्लांन्ट्स को लेकर और क्या-क्या नियम हैं?

बेडरूम में पौधे लगाना सही या गलत?

बेडरूम का डेकॉर करते वक्त कई चीजों का ध्यान रखना जरूरी होता है। बात की जाए इनडोर प्लॉन्ट्स की तो वास्तु के हिसाब से बेडरूम में इन्हें रखना शुभ नहीं माना जाता है। हालांकि यहां पर आर्टिफिशयल पौधे रखे जा सकते हैं। इन्हें समय-समय पर साफ करते रहना भी जरूरी है। अगर आर्टिफिशियल पौधों पर धूल जमती है तो इससे मन में बहुत सारी उलझनें पैदा होती हैं। इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि गमलों का डिजाइन कभी भी नोंकदार नहीं होना चाहिए। साथ ही नियम के अनुसार गमले में डाली जाने वाली मिट्टी कभी भी श्मशान या फिर कूड़ेदान वाली जगह से ना लाई गई हो। अगर ऐसा होता है तो ये घर के वास्तु के लिए बहुत ही ज्यादा खराब होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तुशास्त्र: इन खास मौकों पर ही घर में लगाएं पौधे, मिलता है खूब लाभ
ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र टिप्स: घर में जरूर लगाएं ये 3 पौधे, इन दो से रहें दूर
ये भी पढ़ें:वास्तु टिप्स: पर्स में इस छोटी सी चीज को रखने से दूर होती है हर बाधा
ये भी पढ़ें:वास्तु टिप्स: सोते वक्त ना करें ये 3 गलतियां, सिरहाने पर जरूर रखें ये चीज
ये भी पढ़ें:वास्तु टिप्स: घर में इस दिन ना लगाएं तुलसी का पौधा, जान लें इसे रखने की सही दिशा

इनडोर प्लांन्ट्स से जुड़े वास्तु टिप्स

वास्तु के हिसाब से घर के अंदर कभी भी ज्यादा खुशबूदार पौधे नहीं लगाने चाहिए। इसके अलावा ज्यादा चौडे़ पत्ते वाले पौधे, बोनसाई और नीचे की ओर झुकी हुई बेलें घर के अंदर लगाना अवॉइड ही करना चाहिए। वास्तु में दिशा का सबसे ज्यादा महत्व होता है। ऐसे में अगर कोई पौधा मजबूत तने वाला है और ऊंचा है तो उसे हमेशा घर की पूर्व दिशा में रखना चाहिए। वहीं कैक्टस, बेरी और कांटेदार पौधों को घर में नहीं लगाना चाहिए। शास्त्र के अनुसार ये पौधे घर में नेगेटिविटी ले आते हैं। जिन घरों में ऐसे पौधे होते हैं, वहां के लोग हमेशा तनावग्रस्त रहते हैं और चिड़चिड़े स्वभाव के हो जाते हैं। ऐसे में घरों में पौधों को लगाते वक्त इन चीजों पर बहुत ध्यान देना चाहिए।

सोर्स: बृहद सरल वास्तुशास्त्र, श्री ठाकुर प्रसाद पुस्तक भंडार, वाराणसी

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तुशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!