vastu shashtra bedroom me shisha kaha lagana chahiye vastu tips for mirror वास्तु शास्त्र: क्या बेडरूम में शीशा लगा सकते हैं? बरतें ये सावधानियां नहीं तो होगा बड़ा नुकसान, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

वास्तु शास्त्र: क्या बेडरूम में शीशा लगा सकते हैं? बरतें ये सावधानियां नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

घर में शीशा हर जगह लगाना शुभ नहीं माना जाता है। खासतौर पर बेडरूम के अंदर शीशा लगाने की मनाही होती है। हालांकि कुछ चीजों को ध्यान में रखकर बेडरूम में शीशा लगाया जा सकता है। 

Wed, 11 Feb 2026 02:04 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
वास्तु शास्त्र: क्या बेडरूम में शीशा लगा सकते हैं? बरतें ये सावधानियां नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

Mirror Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में ऐसे कई नियम बताए गए हैं जिससे घर की खराब एनर्जी को पॉजिटिविटी में बदला जा सकता है। जहां एक ओर शास्त्र में घर के हर कमरे की दिशा को लेकर नियम बताए गए हैं। वहीं घर के हर कोने में रखी जाने वाली चीजों से जुड़े भी कुछ नियम हैं। अब बात अगर शीशे की करें तो ये सबसे नाजुक चीज होती है लेकिन इसे गलत जगह पर रखने से पूरे घर का वास्तु दांव पर लग सकता है। आपने कई जगह सुना होगा कि शीशे को कभी भी बेडरूम के अंदर नहीं लगाना चाहिए। हालांकि लोगों के ड्रेसिंग टेबल बेडरूम में ही होते हैं। ऐसे में इस नियम का पालन कैसे किया जाए?

बेडरूम में शीशा क्यों नहीं?

बता दें कि वास्तु शास्त्र में शीशे का महत्व समझाया गया है। दरअसल शीशे की एनर्जी से घर के पांचों तत्व जैसे पृथ्वी, अग्नि, वायु, जल और आकाश के बीच सही बैलेंस बना रहता है। ऐसे में इसे कहीं पर भी नहीं रख सकते हैं। शास्त्र के हिसाब से अगर शीशे को बेडरूम में रखा जाता है तो इससे घर की सुख-शांति भंग होती है। साथ ही मानसिक तनाव भी बढ़ता है और इस वजह से बेडरूम में तो सोना ही मुश्किल हो जाएगा। इसी वजह से बेडरूम में शीशे को रखने की मनाही होती है।

बेडरूम में शीशा लगाना जरूरी?

आप शीशा बेडरूम के अलावा कहीं और नहीं रख सकते हैं तो इसका भी ऑप्शन है। अब आपकी मजबूरी ही है तो वास्तु के नियम के आधार पर ही आप बेडरूम में शीशा रखने की कोशिश करें। शास्त्र के नियम के अनुसार शीशे को कमरे की उत्तर-पूर्व दिशा की ओर लगाएं। इस दौरान सुनिश्चित करें शीशा इस तरीके से रखा हो कि उसमें बेड ना नजर आएं। शास्त्र के अनुसार शीशे को इस तरह रखने से हमारी सोच का बैलेंस सबसे पहले बिगड़ता है। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें शीशे को आपने किसी खिड़की के सामने ना रखा हो। कुछ नियमों को ध्यान में रखकर बेडरूम में शीशा लगाया जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु टिप्स: डाइनिंग टेबल क्या नहीं रखना चाहिए? जान लें नियम
ये भी पढ़ें:वास्तु टिप्स: रात में सोने से पहले करें ये 3 काम, घर में आएगी बरकत
ये भी पढ़ें:वास्तुशास्त्र: बेडरूम में इनडोर प्लांन्ट्स लगाना शुभ होता है या अशुभ?
ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र टिप्स: घर में जरूर लगाएं ये 3 पौधे, इन दो से रहें दूर
ये भी पढ़ें:वास्तु शास: ये पौधा घर के बाहर या अंदर भूलकर भी ना लगाएं, कर्जे से होंगे परेशान

रखें इन बातों का भी ध्यान

शीशा लगाने की सबसे सही जगह डाइनिंग टेबल के सामने वाला हिस्सा भी है। अगर आप यहां पर शीशा लगाएंगे तो इससे घर के धन-धान्य में वृद्धि होगी। साथ ही घर में खुशहाली का माहौल रहेगा। शीशे को इस तरह ना लगाएं कि उसमें कहीं का कूड़ा दिखता है। शीशे की कैचिंग पावर बहुत तेज होती है। ऐसे में ये घर में नेगेटिविटी बढ़ा सकता है। समय-समय पर इसकी साफ-सफाई भी जरूरी है। अगर शीशे पर धब्बे पड़ रहे हैं तो ये सही नहीं माना जाता है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तुशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!