dining table vastu tips avoid keeping these things dining table par kya nahi rakhna chahiye Vastu Tips: डाइनिंग टेबल पर क्या-क्या नहीं रखना चाहिए? जान लें किन चीजों से बढ़ती है नेगेटिविटी, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Vastu Tips: डाइनिंग टेबल पर क्या-क्या नहीं रखना चाहिए? जान लें किन चीजों से बढ़ती है नेगेटिविटी

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि डाइनिंग टेबल पर रखी हुई चीजों का संबंध सीधा हमारी सुख-शांति से जुड़ा होता है। ऐसे में यहां पर भूलकर भी ऐसी चीजें नहीं रखनी चाहिए जो नेगेटिविटी बढ़ाएं। नीचे जानें डाइनिंग टेबल से जुड़े कुछ नियम…

Tue, 10 Feb 2026 11:31 AMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Vastu Tips: डाइनिंग टेबल पर क्या-क्या नहीं रखना चाहिए? जान लें किन चीजों से बढ़ती है नेगेटिविटी

Vastu Tips for Dining Table: वास्तु शास्त्र एक ऐसी तकनीक है जिसमें हमारे आसपास की एनर्जी का बैलेंस करने की पावर होती है। घर के हर कमरे से लेकर वहां रखी हुई छोटी से छोटी चीज भी हमारी जिंदगी पर गहरा असर डालती है। बात जब डाइनिंग टेबल की आती है तो बता दें कि ये सिर्फ खाना खाने वाली जगह नहीं होती है बल्कि इसका सीधा-सीधा संबंध घर की सुख-शांति, परिवार के सदस्यों की हेल्थ और आपसी रिश्ते से होता है। आम तौर पर देखा जाता है कि कई लोग डाइनिंग टेबल पर बिना सोचे-समझे कोई भी सामान रख देते हैं। वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार अगर डाइनिंग टेबल पर गलत चीजें रख दी जाएं तो इससे घर में नेगेटिव एनर्जी बढ़ने लगती है। ऐसे में इसका असर आर्थिक स्थिति पर पड़ता है। घर के सदस्यों के बीच तनाव बढ़ता है और वास्तु दोस्त जैसी चीजें होती हैं। ऐसे में ये जानना बेहद ही जरूरी है कि डाइनिंग टेबल पर किन चीजों को रखने से बचना चाहिए?

डाइनिंग टेबल पर ना रखें ये चीजें

वास्तु शास्त्र के हिसाब से डाइनिंग टेबल पर कभी भी दवाइयां नहीं रखनी चाहिए। टेबलेस्ट, कैप्शूल से लेकर कफ सिरप वगैरह भी यहां रखने से बचना चाहिए। अगर इस नियम का पालन ना किया जाए तो घर के सदस्यों को अक्सर कोई ना कोई बीमारी घेरे रहेगी। वहीं अक्सर लोग डाइनिंग टेबल पर नमकदानी रखते हैं। इसे भी यहां रखने से बचना चाहिए। अगर यहां पर नमक इत्यादि रखते हैं तो इससे आर्थिक तंगी जैसी स्थिति बनती है। वहीं जल्दबाजी में लोग अपने पर्स, बिल्स या फिर मोबाइल को भी यहां रख देते हैं। नियम के अनुसार ये भी गलत तरीका है। वास्तु शास्त्र के नियम के अनुसार डाइनिंग टेबल पर हमेशा पॉजिटिव एनर्जी ही होनी चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु टिप्स: रात में सोने से पहले करें ये 3 काम, घर में आएगी बरकत
ये भी पढ़ें:वास्तुशास्त्र: बेडरूम में इनडोर प्लांन्ट्स लगाना शुभ होता है या अशुभ?
ये भी पढ़ें:वास्तुशास्त्र: इन खास मौकों पर ही घर में लगाएं पौधे, मिलता है खूब लाभ
ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र टिप्स: घर में जरूर लगाएं ये 3 पौधे, इन दो से रहें दूर
ये भी पढ़ें:वास्तु टिप्स: मंदिर बनवाते वक्त 70% लोग करते हैं गलती, ध्यान में रखें ये 3 बातें

रखें इस बातों का ध्यान

इस बात का जरूर ध्यान रखें कि कभी भी डाइनिंग टेबल के ऊपर बासी खाना ना रखें। इससे घर में नेगेटिविटी बढ़ने लगती है। वहीं डाइनिंग टेबल भी सही दिशा में रखा होना चाहिए। नियम के हिसाब से इसे हमेशा घर की पश्चिम या फिर दक्षिण पश्चिम दिशा में ही रखना चाहिए। इसके अलावा नियमित रूप से इसकी सफाई करना भी जरूरी है। इसके साथ ही अगर डाइनिंग टेबल लकड़ी का हो तो इसे सोने पर सुहागा कहा जाएगा। इसे शुभ माना जाता है। नियम के हिसाब से डाइनिंग टेबल पर कभी भी चटके हुए बर्तन नहीं रखने चाहिए।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तुशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!