vastu tips avoid these green plant at home for better finances and goodluck Vastu Tips: ये पौधा घर के बाहर या अंदर भूलकर भी ना लगाएं, सिर पर बढ़ सकता है कर्जे का बोझ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Vastu Tips: ये पौधा घर के बाहर या अंदर भूलकर भी ना लगाएं, सिर पर बढ़ सकता है कर्जे का बोझ

Easy Vastu Tips for Home: वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसे पौधे हैं, जो हमारे आसपास की अच्छी एनर्जी को खत्म देते हैं। शास्त्र के हिसाब से किस तरह के पौधे घर में नहीं होने चाहिए, इसके बारे नीचे विस्तार से जानें…

Wed, 28 Jan 2026 09:27 AMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Vastu Tips: ये पौधा घर के बाहर या अंदर भूलकर भी ना लगाएं, सिर पर बढ़ सकता है कर्जे का बोझ

घर के डेकॉर में पौधे अहम रोल अदा करते हैं। अब सिर्फ लॉन एरिया या सिर्फ बालकनी ही नहीं बल्कि घर के अंदर भी लोग पौधे लगाते हैं। वातावरण को शुद्ध करने के साथ-साथ ये पौधे घर की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। जहां ये पौधे घर में और हमारी जिंदगी में पॉजिटिविटी लाने का काम करते हैं वहीं कुछ ऐसे पौधे भी हैं जिनका हमारे आसपास होना शुभ नहीं माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसे पौधे हैं जिन्हें घर में रखने या फिर गलत जगह पर रखने से हमारी आर्थिक स्थिति बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। आज बात करेंगे उन पौधों की जिनका घर के अंदर तो क्या बाहर होना भी सही नहीं है।

घर में ना लाएं ऐसा पौधा

वास्तु शास्त्र के अनुसार पौधे हमारे आसपास की एनर्जी को पूर्ण रूप से प्रभावित करते हैं। ये हमारी जिंदगी में पॉजिटिविटी भी ला सकते हैं तो वहीं इनकी मौजूदगी से जिंदगी में सब उलट-पलट भी हो सकता है। शास्त्र के नियम के अनुसार हमारे घर के लिए वो पौधे सही नहीं है, जिनसे दूध जैसा द्रव्य निकलता है। ऐसे पौधे घर में नहीं लाने चाहिए। माना जाता है कि इनसे ऋणात्मक एनर्जी निकलती है। इस एनर्जी के चलते हमारी फाइनेंशियल स्थिति डगमगा सकती है। ऐसे में इन पौधों के ना तो घर में लगाना चाहिए ना ही ये बाहर होने चाहिए। अगर घर के बाहर ऐसा पौधा हैं तो उसे जल्द से जल्द हटा दें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र: पोछा लगाते वक्त पानी में डालें ये चीज, घर से दूर होगी नेगेटिविटी
ये भी पढ़ें:वास्तु टिप्स: इस दिशा में हो ज्यादा खिड़कियां तो प्रसन्न होती हैं मां लक्ष्मी
ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र: तकिए के नीचे भूलकर भी ना रखें ये चीज, बढ़ेगी नेगेटिविटी
ये भी पढ़ें:वास्तु टिप्स: रात को सोने से पहले क्यों धो लेने चाहिए जूठे बर्तन? जानें नियम
ये भी पढ़ें:वास्तु टिप्स: घर में शीशा कहां लगाना चाहिए? जान लें सही दिशा

इन चीजों का भी रखें ध्यान

शास्त्र के हिसाब से कांटेदार पौधों की एनर्जी भी सही नहीं होती है। तो इन पौधों को भी घर में नहीं लगाना चाहिए। अगर घर पर किसी ऐसे बड़े पेड़ की छाया पड़ती है, जिसमें फल नहीं आता है तो ये सही नहीं है। ऐसे घरों में लोग हमेशा बीमार ही रहते हैं। साथ ही कई तरह की बाधाएं जिंदगी में आती हैं। वहीं अगर घर के बाहर कोई भी ऐसा पेड़ है जो सही नहीं है और आप उसे चाहकर भी नहीं हटवा सकते हैं तो इसके लिए भी उपाय है। इस पेड़ के आसपास शामी, अशोक या फिर नागकेसर का पेड़ लगा सकते हैं। नियम के हिसाब से अगर घर के ठीक सामने या रोड के दूसरे तरफ को67ई ऐसा पेड़ हो जो देखने में डरावना भी लगे और उसकी दो शाखाएं हो तो ये अशुभ माना जाता है। इसे जल्द से जल्द हटवा देना चाहिए।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तुशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!