Tomorrow Horoscope 15 December 2025 Kal Ka Rashifal zodiacs Future predictions Rashifal: 15 दिसंबर को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें कल का राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Rashifal: 15 दिसंबर को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें कल का राशिफल

Horoscope Tomorrow 15 December 2025 Rashifal: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। जानें 15 दिसंबर 2025 के दिन किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशियों के लोग रहें सतर्क-

Sun, 14 Dec 2025 06:11 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Rashifal: 15 दिसंबर को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें कल का राशिफल

Horoscope Tomorrow 15 December 2025, राशिफल: 15 दिसंबर के दिन सोमवार है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सोमवार को शिव जी की पूजा करने से जीवन में खुशियां बनी रहती हैं। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 15 दिसंबर का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 15 दिसंबर को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन को बरतनी होगी सावधानी।

15 दिसंबर को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल

मेष

15 दिसंबर के दिन जंक फूड्स से दूर रहें। लव के मामले में सिंगल जातकों को खुशखबरी मिल सकती है। करियर की सिचुएशन अच्छी रहेगी, अगर आप पॉलिटिक्स पर ज्यादा ध्यान न दें। आज का दिन आपके लिए पॉजिटिव रहने वाला है।

वृषभ

15 दिसंबर के दिन अपनी मेंटल हेल्थ पर ध्यान दें। ये दिन बदलावों से भरपूर रहने वाला है। चाहे मामला परिवार का हो, करियर का हो, धन का हो, सेहत का हो, या लव का हो, जीवन में किसी भी बदलाव को पॉजिटिव सोच के साथ एक्सेप्ट करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव 2026 में 3 राशियों पर, 2 राशियों पर रहेगी ढैया
ये भी पढ़ें:टैरो राशिफल: 12 राशियों के लिए 15-21 दिसंबर का सप्ताह कैसा रहेगा?

मिथुन

15 दिसंबर के दिन कुछ लोग डेट पर जा सकते हैं। ये दिन आपके लिए बिजी साबित हो सकता है। काम के सिलसिले में कुछ लोगों को विदेश की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। अन्य जिम्मेदारियां आपका तनाव बढ़ा सकती हैं।

कर्क

15 दिसंबर के दिन कुछ लोग घर पर ही क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करेंगे। चाहे आप लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हो, या कमिटेड रिलेशनशिप में हो, प्रेम जीवन में अच्छे पलों का अनुभव करने के लिए तैयार रहें।

सिंह

15 दिसंबर के दिन आपको बिजनेस के लिए धन जुटाने में मदद मिलेगी। जिन लोगों को सेहत संबंधी समस्याओं का इतिहास है, उन्हें सावधान रहना चाहिए। दिन आपके लिए रोमांटिक रहने वाला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2026 में केतु करेंगे सिंह से कर्क राशि में गोचर, इन राशियों पर रहेगी शुभ दृष्टि

कन्या

15 दिसंबर के दिन सेहत पर नजर रखने की जरूरत है। ऑफिस में कुछ टास्क ऐसे मिल सकते हैं, जो आपकी प्रमोशन का कारण भी बन सकते हैं। बिजनेस करने वाले जातकों को धन के मामले में परेशानी हो सकती है।

तुला

15 दिसंबर के दिन किसी को बड़ी रकम उधार न दें, वापस लेने में परेशानी होगी। कुछ सिंगल जातकों को सच्चा प्यार मिलेगा और वे अपनी भावनाओं को जाहिर करने के लिए प्रपोज करेंगे। प्रोजेक्ट या कार्यालय की राजनीति से संबंधित मुद्दे हो सकते हैं।

वृश्चिक

15 दिसंबर का दिन प्रोडक्टिव रहने वाला है। करियर के मामले में आपको नए मौके मिल सकते हैं। कुछ लोगों की पोजीशन में बदलाव होने की भी संभावना है। धन के मामले में दिन शुभ माना जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरु, सूर्य, शनि की चाल करेगी कमाल, इन 3 राशियों के लिए 2026 लाएगा लाभ ही लाभ

धनु

15 दिसंबर का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। सेविंग्स पर ध्यान देने से आप स्टेबल रहेंगे। पार्टनर के साथ डेट पर जाने के लिए वक्त निकालें। बॉडी को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज करें। फिटनेस पर ध्यान दें।

मकर

15 दिसंबर का दिन आपके लिए नॉर्मल रहने वाला है। पैसों के मामले में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी दिक्कतों से परेशान होने की जरूरत नहीं है। लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा।

कुंभ

15 दिसंबर के दिन काम के सिलसिले में कुछ लोगों को क्लाइंट से नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। दिन खत्म होने तक सब कुछ सही हो जाएगा। अपने करियर में गोल्स को हासिल करने के लिए प्लान बनाएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सफला एकादशी व्रत करने वाले रखें इन नियमों का ध्यान, जानें इस दिन क्या न करें
ये भी पढ़ें:अंक राशिफल: 1-9 मूलांक के लिए 15 से 21 दिसंबर तक का टाइम कैसा रहेगा?

मीन

15 दिसंबर का दिन क्रिएटिव एनर्जी से भरपूर रहने वाला है। पैसों के मामले में आप भाग्यशाली साबित हो सकते हैं। स्टूडेंट्स को पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। स्ट्रेस दूर करने के लिए योग ट्राई करें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!