Shani, शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव 2026 में कुंभ समेत 3 राशियों पर, 2 राशियों पर रहेगी ढैया
Saturn Rashifal Shani ki SadeSati 2026: शनि की चाल में बदलाव होने से कुछ राशियों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैया शुरू हो जाती है तो कुछ राशियों पर से प्रभाव खत्म भी होता है। शनि की साढ़ेसाती का समय बेहद मुश्किल माना जाता है।

Saturn Rashifal Shani ki SadeSati 2026: शनि ग्रह का गोचर धीमी चाल में और अधिक प्रभावशाली माना जाता है। शनि न्याय प्रिय और कर्मफलदाता हैं। शनि की चाल में बदलाव होने से कुछ राशियों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैया शुरू हो जाती है तो कुछ राशियों पर से प्रभाव खत्म भी होता है। शनि देव को सभी राशियों का चक्र पूरा करने में लगभग 30 साल का समय लगता है। इस समय शनि मीन राशि में विराजमान हैं। आने वाले साल 2026 में भी शनि गुरु की मीन राशि में ही रहेंगे। ऐसे में शनि के गोचर से 3 राशियों पर शनि की साढ़ेसाती और 2 राशियो पर शनि की ढैया का प्रभाव रहेगा।
शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव 2026 में कुंभ समेत 3 राशियों पर
शनि के मीन राशि में गोचर करने से साल 2026 में शनि की तिरछी नजर मेष राशि, कुंभ राशि और मीन राशि पर रहेगी। 2026 में मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण रहेगा। मीन राशि पर दूसरा चरण और कुंभ राशि पर आखिरी चरण रहेगा।
2 राशियों पर रहेगी ढैया
साल 2026 में शनि के मीन राशि में गोचर करने से सिंह राशि और धनु राशि पर शनि की ढैया का प्रभाव रहेगा।
शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव कैसा रहेगा?
शनि की साढ़ेसाती चलने पर मानसिक तनाव बढ़ सकता है। खर्चों में वृद्धि देखी जा सकती है। मेहनत ज्यादा करनी पड़ती है। मेहनत करने के बावजूद भी नतीजे मिलने मे देरी का सामना करना पड़ सकता है। सेहत पर ध्यान न देने पर दिक्कतें हो सकती हैं। व्यापार और कमाई में विघ्न बाधा देखने को मिल सकती है। इस दौरण कुछ रिस्क भरे बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। नौकरी में भी प्रेशर देखने को मिल सकता है। धन हानि से बचना चाहिए।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियां मान्यताओं पर आधारित हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन