Weekly Horoscope Tarot Rashifal 15-21 December 2025 Tarot Card Readings Weekly Horoscope, टैरो राशिफल: 12 राशियों के लिए 15-21 दिसंबर का सप्ताह कैसा रहेगा, पढ़ें मेष राशि से लेकर मीन राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Weekly Horoscope, टैरो राशिफल: 12 राशियों के लिए 15-21 दिसंबर का सप्ताह कैसा रहेगा, पढ़ें मेष राशि से लेकर मीन राशिफल

Weekly Horoscope Tarot Card Readings: राशिफल की तरह ही टैरोकार्ड के जरिए भी व्यक्ति के भविष्य का आंकलन किया जाता है। टैरो कार्ड्स की मदद से जानिए 15-21 दिसंबर का सप्ताह मेष से लेकर मीन राशि के लिए कैसा रहने वाला है।

Sun, 14 Dec 2025 03:37 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Weekly Horoscope, टैरो राशिफल: 12 राशियों के लिए 15-21 दिसंबर का सप्ताह कैसा रहेगा, पढ़ें मेष राशि से लेकर मीन राशिफल

Weekly Horoscope Tarot Rashifal 15-21 December 2025, टैरो राशिफल: राशिफल की तरह ही टैरो कार्ड रीडिंग के जरिए भी व्यक्ति के भविष्य का आंकलन किया जाता है। टैरो कार्ड में हर एक कार्ड का अपना खास महत्व व अर्थ है। टैरो कार्ड्स की मदद से जानिए 15-21 दिसंबर का सप्ताह मेष से लेकर मीन राशि के लिए शुभ साबित होगा या सावधानी बरतने की जरूरत पड़ सकती है।

12 राशियों के लिए 15-21 दिसंबर का सप्ताह कैसा रहेगा, पढ़ें मेष राशि से लेकर मीन राशिफल

मेष राशि- 15-21 दिसंबर के सप्ताह में प्यार की तलाश करने वालों को भाग्य का साथ मिलने की संभावना है। इसलिए रोमांस से भरे दिनों का आनंद लेने की तैयारी करें। स्वास्थ्य संबंधी सलाह लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। जैसे ही आप अच्छी कमाई करने लगेंगे, पैसे की कोई दिक्कत नहीं होगी।

वृषभ राशि- 15-21 दिसंबर के सप्ताह में कुछ बड़े-बुजुर्गों की सलाह से आप अच्छे मूड में रहेंगे। हो सकता है कि माता-पिता आपके प्रदर्शन से काफी खुश दिखें। किसी के साथ शहर से बाहर ट्रैवल कर सकते हैं। कुछ लोगों को विरासत में धन और संपत्ति मिलने के संकेत हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव 2026 में 3 राशियों पर, 2 राशियों पर रहेगी ढैया

मिथुन राशि- 15-21 दिसंबर के सप्ताह में शिक्षा के मामले में किसी को आपकी सलाह उसके प्रदर्शन को बेहतर बनाने में मदद करेगी। आप जिस बीमारी से पीड़ित हैं, उसके ठीक होने के संकेत दिख रहे हैं। आज पैसों से बैंक-बैलेंस भरने की संभावना है।

कर्क राशि- 15-21 दिसंबर के सप्ताह में शिक्षा के मामले में आप अपना बेस्ट देने का प्रयास करेंगे। लेन-देन के मामले में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में उत्साह का संकेत है। दोस्तों के साथ घूमना-फिरना सबसे आनंददायक रहेगा।

सिंह राशि- 15-21 दिसंबर के सप्ताह में मार्केट पर कड़ी नजर रखने से आप नुकसान से बच सकते हैं। आप घर में चल रही किसी बात में उलझ सकते हैं। संपत्ति के किसी मामले का फैसला आपके पक्ष में होने की संभावना है। स्टॉक कुछ लोगों के लिए रिस्क भरा साबित हो सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2026 में केतु करेंगे सिंह से कर्क राशि में गोचर, इन राशियों पर रहेगी शुभ दृष्टि

कन्या राशि- 15-21 दिसंबर के सप्ताह में परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। आपका साथी प्यार करने वाला और देखभाल करने वाला होगा। विदेश यात्रा की योजना बनने की संभावना है। रियल एस्टेट संपत्ति सौदों से प्रॉफिट कमा सकते हैं।

तुला राशि- 15-21 दिसंबर के सप्ताह में जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से बचने के लिए जीवन में संतुलन और अनुशासन जरूरी है। आप पैसों के मामले में आज कुछ महत्वपूर्ण डीसीजन ले सकते हैं। प्रोफेशनल लाइफ में आपको नए अवसर मिलने की संभावना है।

वृश्चिक राशि- 15-21 दिसंबर के सप्ताह में आपके रोमांटिक सपने जल्द ही पूरी हो सकते हैं। अच्छे निवेश का ऑप्शन आपके सामने आ सकता है। जिस किसी की आपने पहले मदद की थी, वह अब आपकी हेल्प करने के लिए आगे आ सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरु, सूर्य, शनि की चाल करेगी कमाल, इन 3 राशियों के लिए 2026 लाएगा लाभ ही लाभ

धनु राशि- 15-21 दिसंबर के सप्ताह में एजुकेशन के मामले में सौंपा गया कोई असाइनमेंट तारीफ दिला सकता है। कुछ लोग छुट्टियों पर जाने के लिए फैमिली पैकेज टूर का ऑप्शन भी चुन सकते हैं। संपत्ति के मामले में कोई आपसे सलाह ले सकता है।

मकर राशि- 15-21 दिसंबर के सप्ताह में विदेश जाने की योजनाएं बन सकतीहैं। जो लोग रिजल्ट्स का इंतजार कर रहे हैं, उनकी शानदार परफॉर्मेंस सभी का दिल जीत लेगी। कुछ लोगों के लिए नए घर या नए शहर में शिफ्ट होने की संभावना है।

कुंभ राशि- 15-21 दिसंबर के सप्ताह में धन की कोई समस्या नहीं रहेगी और आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। सही दोस्तों की संगति में आपको काम करने में मानसिक शांति मिलेगी। कुंभ राशि के कुछ लोगों के लंबे अलगाव के बाद परिवार से मिलने की संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राशिफल: 15 दिसंबर का दिन कैसा रहेगा, पढें मेष राशि से लेकर मीन राशि का राशिफल?

मीन राशि- 15-21 दिसंबर के सप्ताह में जो लोग फिटनेस मेंटेन करने की कोशिश कर रहे हैं, वे सफल होंगे। बाद में समस्याओं से बचने के लिए आपको अभी से बचत शुरू करनी होगी। पारिवारिक जीवन में कुछ लोगों के लिए रोमांचक समय आने की उम्मीद है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!