Sun Rashifal Jupiter Horoscope Saturn Rashifal Guru Surya Shani will bring only benefits for these 3 zodiacs in 2026 गुरु, सूर्य, शनि की चाल करेगी कमाल, इन 3 राशियों के लिए 2026 लाएगा लाभ ही लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

गुरु, सूर्य, शनि की चाल करेगी कमाल, इन 3 राशियों के लिए 2026 लाएगा लाभ ही लाभ

Sun Rashifal Jupiter Horoscope Saturn: 2026 में गुरु को सूर्य और शनि से सपोर्टिव एनर्जी मिलेगी, जो राशियों के लिए बेहद लाभकारी रहेगा। आइए जानते हैं साल 2026 में गुरु, सूर्य और शनि की चाल से कुछ राशियों की किस्मत पलट सकती है-

Sat, 13 Dec 2025 05:56 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
गुरु, सूर्य, शनि की चाल करेगी कमाल, इन 3 राशियों के लिए 2026 लाएगा लाभ ही लाभ

Sun Rashifal Jupiter Horoscope Saturn: नए साल की शुरुआत में ज्यादा दिन अब नहीं बचे रह गए हैं। जल्द ही 2026 की शुरुआत होने जा रही है। 2026 में गुरु की एनर्जी में खास बदलाव देखने को मिलेगा। इस समय गुरु मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। साल 2026 में गुरु ग्रह कर्क राशि में एंटर करेंगे। कर्क राशि के स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं, जो गुरु की उच्च राशि मानी जाती है। गुरु के कर्क गोचर से हंस राजयोग भी बनेगा, जो बेहद लाभकारी माना जाता है। वहीं, 2026 में गुरु का शनि और सूर्य ग्रह के साथ मित्रता का संबंध रहेगा। शनि मीन राशि में रहेंगे, जो गुरु की ही राशि है। ऐसे में 2026 में गुरु को सूर्य और शनि से सपोर्टिव एनर्जी मिलेगी। आइए जानते हैं साल 2026 में गुरु, सूर्य और शनि की चाल से कुछ राशियों की किस्मत पलट सकती है-

गुरु, सूर्य, शनि की चाल करेगी कमाल, इन 3 राशियों के लिए 2026 लाएगा लाभ ही लाभ

मेष राशि

गुरु, सूर्य, शनि की चाल से मेष राशि के जातकों को फायदा हो सकता है। पैसों की सिचूऐशन मजबूत होगी। जीवन में आ रही मानसिक और शारीरिक दिक्कतें भी दूर होने लगेंगी। किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए गुरु, सूर्य, शनि की चाल भी बेहद शुभ रहने वाली है। पढ़ाई में छात्रों का मन लगेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता आएगी। वहीं, कोई बड़ी इच्छा पूरी होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति भी मजबूत बनती नजर आ रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव 2026 में 3 राशियों पर, 2 राशियों पर रहेगी ढैया

कर्क राशि

गुरु, सूर्य, शनि की चाल से कर्क राशि वालों को काफी फायदा हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन का योग बन रहा है साथ ही नयी जॉब मिलने के संकेत भी हैं। व्यापार में की गयी मेहनत रंग लाएगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए गुरु, सूर्य, शनि की चाल अच्छी खबर ला सकती है। व्यापार में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन भी दुरुस्त रहेगा। वहीं, आय में वृद्धि होगी। साथ ही मान-सम्मान भी बढ़ेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राशिफल: 14 दिसंबर का दिन कैसा रहेगा, पढें मेष राशि से लेकर मीन राशि का राशिफल?
ये भी पढ़ें:सफला एकादशी व्रत करने वाले रखें इन नियमों का ध्यान, जानें इस दिन क्या न करें

वृषभ राशि

2026 में गुरु, सूर्य, शनि की चाल वृषभ राशि वालों के लिए पॉजिटिव मानी जा रही है। इस दौरान किए गए कामों में सफलता मिलेगी। व्यापार और नौकरी पेशा लोगों के लिए वक्त अच्छा रहने वाला है। धान लाभ होने के योग भी बन रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!