2026 Rashifal Ketu Horoscope Leo to Cancer these 3 zodiacs will be blessed from Ketu Transit 2026 में केतु का सिंह राशि से कर्क राशि में गोचर, इन 3 राशियों पर रहेगी शुभ दृष्टि, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

2026 में केतु का सिंह राशि से कर्क राशि में गोचर, इन 3 राशियों पर रहेगी शुभ दृष्टि

2026 Rashifal Ketu Horoscope: कर्क राशि चंद्रमा की राशि है। साल के अंत में केतु का गोचर कर्क राशि में होगा, जिससे कुछ राशियों के दिन बदल सकते हैं। केतु ग्रह का गोचर सभी 12 राशियों पर अपना प्रभाव डालेगा।

Sun, 14 Dec 2025 09:42 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
2026 में केतु का सिंह राशि से कर्क राशि में गोचर, इन 3 राशियों पर रहेगी शुभ दृष्टि

2026 Rashifal Ketu Horoscope: केतु ग्रह हमेशा उलटी चाल में ही गोचर करते हैं। इस समय केतु सिंह राशि में बैठे हुए हैं, जो सूर्य की राशि है। वहीं, नए साल 2026 में मायावी ग्रह केतु सिंह राशि से कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। कर्क राशि चंद्रमा की राशि है। साल के अंत में केतु का गोचर कर्क राशि में होगा, जिससे कुछ राशियों के दिन बदल सकते हैं। केतु ग्रह का गोचर सभी 12 राशियों पर अपना प्रभाव डालेगा। कुछ राशियों को पॉजिटिव तो कुछ को नेगेटिव रिजल्ट भी देखने को मिलेंगे। आइए जानते हैं नए साल 2026 में केतु की चाल से किन राशियों को लाभ हो सकता है-

2026 में केतु का सिंह राशि से कर्क राशि में गोचर, इन 3 राशियों पर रहेगी शुभ दृष्टि

तुला राशि

नए साल 2026 में केतु की चाल से तुला राशि के जातकों को फायदा हो सकता है।

इस राशि के लोगों की आय में वृद्धि हो सकती है।

घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा।

कॉम्पिटिशन की तैयारी करने वालों को शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

किसी दोस्त की मदद से जीवन में आ रही मुश्किलें दूर होने लगेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव 2026 में 3 राशियों पर, 2 राशियों पर रहेगी ढैया
ये भी पढ़ें:गुरु, सूर्य, शनि की चाल करेगी कमाल, इन 3 राशियों के लिए 2026 लाएगा लाभ ही लाभ

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए नए साल 2026 में केतु की चाल शुभ परिणाम लेकर आ सकती है।

सालों से रुके हुए काम इस राशि के लोगों के बनने लगेंगे।

धन लाभ होने के प्रबल योग बन रहे हैं।

सुख-शांति का माहौल रहेगा।

केतु के शुभ प्रभाव से करियर में प्रमोशन होने की भी संभावना है।

मकर राशि

नए साल 2026 में केतु की चाल से मकर राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है।

आर्थिक परेशानियां धीरे-धीरे समाप्त होने लगेंगी।

बॉस और कलीग्स के सपोर्ट से करियर में आप सभी टास्क बखूबी कंप्लीट कर लेंगे।

विदेश की यात्रा करने की भी संभावना है।

अपनी सेहत का ख्याल रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राशिफल: 14 दिसंबर का दिन कैसा रहेगा, पढें मेष राशि से लेकर मीन राशि का राशिफल?

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!