Surya Rashifal Sun Horoscope Surya Gochar 2025 From tomorrow till 19 November these 3 zodiacs will have bright fortunes कल से 19 नवंबर तक इन 3 राशियों का भाग्य रौशन, सूर्य की चाल मचाएगी धमाल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

कल से 19 नवंबर तक इन 3 राशियों का भाग्य रौशन, सूर्य की चाल मचाएगी धमाल

Surya Rashifal Sun Horoscope 2025: इस समय तुला राशि में विराजमान रहकर सूर्य अपनी चाल बदलेंगे। कल के दिन सूर्य का नक्षत्र गोचर होने जा रहा है, जो कुछ राशियों के जातकों की किस्मत पलट सकता है और लाभ दे सकता है। 

Wed, 5 Nov 2025 04:21 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
कल से 19 नवंबर तक इन 3 राशियों का भाग्य रौशन, सूर्य की चाल मचाएगी धमाल

Surya Rashifal Sun Horoscope: ज्योतिषीय दृष्टि से सूर्य का गोचर बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। सूर्य का शुभ प्रभाव व्यक्ति को मान और सम्मान दिलाता है। वहीं, सूर्य की स्थिति बिगड़ने पर व्यक्ति को जीवन में दुख-दर्द भी झेलने पड़ सकते हैं। इस समय तुला राशि में विराजमान रहकर सूर्य अपनी चाल बदलेंगे। कल के दिन सूर्य का नक्षत्र गोचर होने जा रहा है। सूर्य 6 नवंबर को गुरु के नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, बृहस्पतिवार को 02:59 पी एम बजे तक सूर्य विशाखा नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं। इस नक्षत्र में सूर्य 19 नवंबर तक विराजने जा रहे हैं। ऐसे में ग्रहों के राजा सूर्य के इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। इसलिए आइए जानते हैं सूर्य का गुरु के नक्षत्र में गोचर होने पर किन राशियों को फायदा होने वाला है-

कल से 19 नवंबर तक इन 3 राशियों का भाग्य रौशन, सूर्य की चाल मचाएगी धमाल

वृश्चिक राशि

सूर्य का गुरु के नक्षत्र में गोचर होना वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है। आपको हर काम में सफलता मिलेगी। छोटा से छोटा परिश्रम भी अपना असर दिखाएगा। आपकी सेहत में सुधार होगा और घर परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। तैयारी कर रहे छात्रों को अपनी मेहनत का फल मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राहु के नक्षत्र में शुक्र करेंगे गोचर, 7 नवंबर से इन राशियों को धन लाभ
ये भी पढ़ें:कार्तिक पूर्णिमा पर चमकेगी इन राशियों की किस्मत, खूब होगा लाभ

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए सूर्य का गुरु के नक्षत्र में गोचर होना बेहद लाभकारी माना जा रहा है। आपके व्यापार की स्थिति में सुधार होगा और आय के नए स्रोत भी मिलेंगे। दोस्तों के सहयोग से आपको सभी समस्याओं का समाधान मिल सकता है। अपने पार्टनर के साथ आप क्वालिटी टाइम भी स्पेंड कर सकते हैं।

मिथुन राशि

सूर्य का गुरु के नक्षत्र में गोचर होना मिथुन राशि के जातकों के लिए फलदायक साबित हो सकता है। ये वक्त छोटे-मोटे इन्वेस्टमेंट के लिए काफी शुभ माना जा रहा है। बिजनेस वालों के लिए धन आगमन के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ चल रही मनमुटाव की स्थिति दूर हो सकती है। घर परिवार का आपको भरपूर सहयोग मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राशिफल: 6 नवंबर को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढें
ये भी पढ़ें:आज कार्तिक पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें ये 6 उपाय
ये भी पढ़ें:इतने बजे से शुरू कार्तिक पूर्णिमा पूजा व दान मुहूर्त, जानें लक्ष्मी पूजा मुहूर्त

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!