Rashifal Kartik Purnima Horoscope The luck of these 3 zodiacs will shine on Kartik Purnima 2025 5 November कार्तिक पूर्णिमा पर चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, खूब होगा लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

कार्तिक पूर्णिमा पर चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, खूब होगा लाभ

Rashifal Kartik Purnima Horoscope: सालों के बाद कार्तिक पूर्णिमा पर कई शुभ योग, राजयोग और ग्रहों की शुभ स्थिति बन रही है। ऐसे में कार्तिक पूर्णिमा के दिन 5 नवंबर को कुछ राशियों को अच्छी खबर मिल सकती है।

Tue, 4 Nov 2025 07:24 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
कार्तिक पूर्णिमा पर चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, खूब होगा लाभ

Rashifal Kartik Purnima Horoscope: कार्तिक पूर्णिमा का पर्व बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। कार्तिक पूर्णिमा की लक्ष्मी पूजा प्रदोष काल में की जाती है। इस साल सालों के बाद कार्तिक पूर्णिमा पर कई शुभ योग, राजयोग और ग्रहों की शुभ स्थिति बन रही है। इस खास दिन पर मेष राशि में चंद्रमा, गुरु कर्क राशि में, केतु सिंह राशि में। सूर्य और शुक्र तुला राशि में। बुध और मंगल वृश्चिक राशि में। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि में गोचर करेंगे। इसके साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग, शिववास योग, अमृत सिद्धि योग, भरणी और अश्विनी नक्षत्र का संयोग बन रहा है, जो अत्यंत शुभ होता है। इससे जातक को अक्षय पुण्य फल की प्राप्ति होगी। ऐसे में कार्तिक पूर्णिमा के दिन 5 नवंबर को कुछ राशियों को अच्छी खबर मिल सकती है। आइए जानते हैं उन लकी राशियों के बारे में-

कार्तिक पूर्णिमा पर चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, खूब होगा लाभ

मिथुन राशि: कार्तिक पूर्णिमा का दिन मिथुन राशि वालों के लिए शुभ साबित हो सकता है। इस दौरान आपका भाग्य आपका साथ देगा। किसी भी नए काम की शुरुआत करना शुभ रहेगा। संतान पक्ष से जुड़ी कोई गुड न्यूज मिल सकती है। पार्टनर के साथ चल रही दिक्कतें धीरे-धीरे खत्म होने लगेंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राहु के नक्षत्र में शुक्र करेंगे गोचर, 7 नवंबर से इन राशियों को धन लाभ
ये भी पढ़ें:कल कार्तिक पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें ये 6 उपाय

कन्या राशि: कन्या राशि वालों के लिए कार्तिक पूर्णिमा का दिन बेहद ही लाभकारी माना जा रहा है। इस दौरान बिजनेस में इन्वेस्ट करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको अपनी हेल्थ पर फोकस करना चाहिए। वहीं, आप काफी पॉजिटिव और कॉन्फिडेंट रहेंगे। हर मुश्किल को अपनी सूझ-बूझ के साथ सॉल्व कर सकते हैं।

वृषभ राशि: वृषभ राशि वालों के लिए कार्तिक पूर्णिमा का दिन फायदेमंद साबित हो सकता है। लाइफ में चल रही प्रॉब्लम्स से राहत मिल सकती है। मैरिड लाइफ में रोमांस बना रहेगा। यात्रा करने के योग बन रहे हैं। इस दौरान आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए। साथ ही करियर लाइफ में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2026 से इन 3 राशियों का भाग्य होगा मजबूत, शनि गोचर से होगा फायदा ही फायदा
ये भी पढ़ें:बुध के नक्षत्र में मंगल की एंट्री, 19 नवंबर से इन राशियों को खूब मिलेगी सफलता
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!