Kartik Purnima: आज कार्तिक पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें ये 6 उपाय, होगा लाभ ही लाभ
Kartik Purnima KA UPAY 2025: इस दिन विधिवत तरीके से माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना करने से धन-धान्य बना रहता है। ऐसे में इस दिन कुछ उपाय करने से फाइनेंशियल दिक्कतें दूर हो सकती हैं और धन-लाभ भी हो सकता है।

Kartik Purnima KA UPAY: इस साल बुधवार के दिन कार्तिक पूर्णिमा की पूजा की जाएगी। यह दिन विशेष तौर पर मां लक्ष्मी को समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन विधिवत तरीके से माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना करने से धन-धान्य बना रहता है। शाम के समय मां लक्ष्मी पूजन बेहद जरूरी माना जाता है। ऐसे में इस दिन कुछ उपाय करने से फाइनेंशियल दिक्कतें दूर हो सकती हैं और धन-लाभ भी हो सकता है। कार्तिक पूर्णिमा का दिन बहुत खास माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन देवता धरती पर दिवाली मनाने आते हैं। इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का वध किया था। आइए जानें इस दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए क्या उपाय करें।
कल कार्तिक पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें ये 6 उपाय, होगा लाभ ही लाभ
- चरण चिह्न: कार्तिक पूर्णिमा के दिन चावल के आटे और सिंदूर से घर के बाहर से अंदर की ओर आते हुए मां लक्ष्मी के चरण चिह्न बनाएं। यह देवी के आगमन का प्रतीक है और माना जाता है कि इससे लक्ष्मी जी स्वयं घर में प्रवेश करती हैं।
- पीली कौड़ियां: अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए कार्तिक पूर्णिमा की पूजा में पीली कौड़ियां अर्पित करें। इस दिन सफेद कौड़ियों पर हल्दी लगाकर भी पूजा स्थान पर रखा जा सकता है। रातभर इन पीली कौड़ियों को पूजा स्थान पर माता के चरणों पर रखे रहने दें। फिर अगले दिन इन कौड़ियों को लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रख लें।
- कमल का पुष्प: शाम को कार्तिक पूर्णिमा की पूजा करते समय माता के चरणों में कमल का पुष्प अर्पित करें। इससे आपको मां का आशीर्वाद मिलेगा साथ ही आपकी सभी आर्थिक दिक्कतें धीरे-धीरे समाप्त होने लगेंगी। कमल का पुष्प माता लक्ष्मी को बहुत ही ज्यादा प्रिय है।
- एकाक्षी नारियल: अपने घर की दरिद्रता को दूर करना चाहते हैं तो आज कार्तिक पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी को एकाक्षी नारियल चढ़ाएं। ऐसा माना जाता है की कार्तिक पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी को एकाक्षी नारियल चढ़ाने से घर में सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। पूर्णिमा के दिन एकाक्षी नारियल माता को अर्पण करें। फिर इसके अगले दिन इस नारियल को अपने तिजोरी या पैसों के स्थान पर रख दें। इससे घर में बरकत आएगी।
- पलाश का फूल: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता लक्ष्मी को पलाश का फूल बेहद प्रिय है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन पूजा-पाठ करते दौरान माता लक्ष्मी को पलाश का फूल चढ़ाएं। वहीं, घर में पलाश के फूल का पौधा लगाने से मां लक्ष्मी घर में निवास करती हैं और घर की दरिद्रता दूर की जा सकती है।
- तुलसी पूजा: कार्तिक पूर्णिमा के दिन तुलसी की पूजा करें। इस दिन तुलसी की पूजा करना बेहद ही पुण्यदायक माना जाता है। शाम में पेड़ के समक्ष घी का दीपक जलाएं।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन