Transit Venus Rashifal Shukra Horoscope Rahu constellation from 7 November 2025 bring financial gains to these zodiacs राहु के नक्षत्र में शुक्र करेंगे गोचर, 7 नवंबर से इन राशियों को धन लाभ व भाग्य का साथ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

राहु के नक्षत्र में शुक्र करेंगे गोचर, 7 नवंबर से इन राशियों को धन लाभ व भाग्य का साथ

Transit Venus Rashifal Shukra: कुछ ही दिनों में समृद्धि के दाता शुक्र नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस बार शुक्र का गोचर मायावी ग्रह राहु के नक्षत्र में होने जा रहा है। शुक्र के गोचर होते ही कुछ राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है।

Tue, 4 Nov 2025 04:42 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
राहु के नक्षत्र में शुक्र करेंगे गोचर, 7 नवंबर से इन राशियों को धन लाभ व भाग्य का साथ

Transit Venus Rashifal Shukra: शुक्र की स्थिति शुभ होने पर व्यक्ति को लग्जरी, रोमांस, और जीवं में सुख का लाभ मिलता है। समृद्धि के दाता शुक्र साल में कई बार नक्षत्र गोचर करते हैं। फिलहाल शुक्र इस समय अपनी स्वराशि तुला राशि में ही विराजमान हैं, और चित्रा नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। कुछ ही दिनों में शुक्र नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस बार शुक्र का गोचर राहु के नक्षत्र में होने जा रहा है। द्रिक पंचांग के अनुसार, 7 नवंबर को रात में 09:13 बजे तक स्वाती नक्षत्र में शुक्र का गोचर होगा। 18 नवंबर की दोपहर तक शुक्र इसी नक्षत्र में रहने वाले हैं। शुक्र की चाल में बदलाव होने पर सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं राहु के नक्षत्र में शुक्र के विराजमान रहने से किन राशि के जातकों को किस्मत का साथ मिल सकता है-

राहु के नक्षत्र में शुक्र करेंगे गोचर, 7 नवंबर से इन राशियों को धन लाभ व भाग्य का साथ

मेष राशि

राहु के नक्षत्र में शुक्र का विराजमान रहना मेष राशि वालों के लिए शुभ साबित हो सकता है। आपके जीवन में पॉजिटिविटी बनी रहेगी। निवेश करने के लिए यह समय बेहद अच्छा माना जा रहा है। सेहत में थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव होता रहेगा। इसलिए हेल्थ पर ध्यान देने की जरूरत है। विद्यार्थियों को कोई गुड न्यूज भी मिल सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2026 से इन 3 राशियों का भाग्य होगा मजबूत, शनि गोचर से होगा फायदा ही फायदा
ये भी पढ़ें:बुध के नक्षत्र में मंगल की एंट्री, 19 नवंबर से इन राशियों को खूब मिलेगी सफलता

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए राहु के नक्षत्र में शुक्र का विराजमान रहना फायदेमंद साबित हो सकता है। करियर लाइफ में आपको कई नए टास्क मिल सकते हैं, जो पूरी मेहनत के साथ करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। घर परिवार में मौज मस्ती वाला माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ थोड़ी बहुत अनबन हो सकती है। इसलिए पेशेंस के साथ मामलों को सुलझाएं।

मिथुन राशि

राहु के नक्षत्र में शुक्र का विराजमान रहना मिथुन राशि वालों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है। नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए ये समय काफी लकी रहेगा। लव लाइफ में थोड़े बहुत उतार-चढ़ाव रहेंगे, जिन्हें बातचीत करके निपटाया जा सकता है। करियर लाइफ में कई टास्क मिल सकते हैं, जो ग्रोथ में मदद कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राशिफल: 5 नवंबर को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढें

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!