Horoscope Tomorrow 6 November 2025 Kal Ka Rashifal zodiacs Future predictions Rashifal: 6 नवंबर को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Rashifal: 6 नवंबर को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल

Horoscope Tomorrow 6 November 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। जानें 6 नवंबर 2025 के दिन किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशियों के लोग रहें सतर्क-

Wed, 5 Nov 2025 02:51 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Rashifal: 6 नवंबर को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल

Horoscope Tomorrow 6 November 2025, राशिफल: 6 नवंबर के दिन गुरुवार है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। गुरुवार के दिन विष्णु जी की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, विष्णु भगवान की पूजा करने से जीवन में धन-धान्य बना रहता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 6 नवंबर का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 6 नवंबर को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन को बरतनी होगी सावधानी।

6 नवंबर को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल

मेष: 6 नवंबर के दिन प्यार के मामले में विकल्प खुले रखें। ऐसे नए काम हाथ में लें, जो आपको ऑफिस में लगन से काम करने में मदद करें। आपके स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। रोमांस से जुड़े मुद्दों को कंट्रोल से बाहर न जाने दें। आज प्रोफेशनल एक्सपेक्टेशन पर खरे उतरें।

वृषभ: 6 नवंबर का दिन थोड़ा बिजी-बिजी रहने वाला है। कामकाज के चक्कर में अपनी पर्सनल लाइफ से समझौता करना ठीक नहीं है। पैसे कमाने में कोई प्रॉब्लम नहीं आएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राहु के नक्षत्र में शुक्र करेंगे गोचर, 7 नवंबर से इन राशियों को धन लाभ

मिथुन: 6 नवंबर के दिन आपको डेडलाइन के भीतर टास्क कंप्लीट कर लेने की सलाह दी जाती है। किसी भी बहस में पड़ने से बचें। आज धन का आगमन होगा। सेहत के मामले में फिटनेस पर ध्यान दें। अचानक खर्चे सामने आ सकते हैं।

कर्क: 6 नवंबर के दिन कुछ लोगों को ओवरटाइम करना पड़ सकता है। परिवार और दोस्तों के लिए भी समय निकालें। इससे स्ट्रेस दूर होगा। वर्क-लाइफ बैलेंस मेन्टेन करके आगे बढ़ें। प्रोग्रेस करने के लिए बैलेंस की आवश्यकता होती है।

सिंह: 6 नवंबर के दिन प्रोडक्टिव बने रहें। आज अपनी मेंटल हेल्थ पर फोकस करना चाहिए। काम का प्रेशर ज्यादा लेने से मेंटल हेल्थ और फिजिकल हेल्थ भी प्रभावित होती है। आज किसी पुराने इनवेस्टमेंट से तगड़ा प्रॉफिट मिल सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कार्तिक पूर्णिमा पर चमकेगी इन राशियों की किस्मत, खूब होगा लाभ

कन्या: 6 नवंबर के दिन पार्टनर के साथ आपकी दूरियां धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगी। सेहत आपका साथ देगी। ये दिन विकास, भावनात्मक सफलता और आश्चर्यजनक अवसरों का वादा करता है। अपनी हेल्थ पर ध्यान दें।

तुला: 6 नवंबर के दिन पॉजिटिव सोच बनाए रखें। अप्रत्याशित चुनौतियां सामने आ सकती हैं, फिर भी खुद को संतुलित करते हुए आगे बढ़ते रहें। अपने लॉंग टर्म लक्ष्यों पर कायम रहना आपके लिए अच्छा रहेगा। स्ट्रेस से दूर रहें।

वृश्चिक: 6 नवंबर के दिन जिम्मेदारियों को नजरअंदाज न करें। करियर के मामले में नए टास्क पाने के लिए खुद को तैयार कर लें। लव के मामले में उतार-चढ़ाव की सिचूऐशन बनी रहेगी। तनाव कम करने की कोशिश करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2026 से इन 3 राशियों का भाग्य होगा मजबूत, शनि गोचर से होगा फायदा ही फायदा

धनु: 6 नवंबर के दिन आपका दिन इनोवेटिव विचारों पर फोकस करने वाला दिन है। अपने प्रोफेशनल जीवन में चुनौतियों के साथ-साथ रचनात्मकता की उम्मीद करें। नई शुरुआत को खुली बांहों से अपनाएं। डाइट को हेल्दी रखें।

मकर: 6 नवंबर का दिन लव के मामले में रोमांटिक रहेगा। आज का आपका दिन शानदार रहने वाला है। जिन लोगों को जॉब की तलाश थी, उनका सपना पूरा होता नजर आएगा। लव के मामले में कुछ लोगों को पेरेंट्स का सपोर्ट मिलेगा।

कुंभ: 6 नवंबर के दिन धन-वृद्धि के योग बन रहे हैं। कुछ व्यापारियों को नई पार्टनरशिप भी मिल सकती है। दिन शुभ माना जा रहा है। पैसों के मामले में आज लेन-देन करते वक्त सावधानी बरतने की एडवाइस दी जाती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बुध के नक्षत्र में मंगल की एंट्री, 19 नवंबर से इन राशियों को खूब मिलेगी सफलता

मीन: 6 नवंबर का दिन विकास और रोमांस के अवसरों से भरपूर रहेगा। वहीं, वित्त के मामले में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। नए अनुभवों के लिए खुले रहें लेकिन जहां आवश्यक हो वहां, सतर्क भी रहें। पॉजिटिव दृष्टिकोण बनाए रखें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!