Sun Horoscope Venus Transit Surya Rashifal Venus in sagittarius Good days for these zodiac signs start from 20 December 20 दिसंबर से शुरू इन राशियों के अच्छे दिन, सूर्य, शुक्र गोचर से चमकेगी किस्मत, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

20 दिसंबर से शुरू इन राशियों के अच्छे दिन, सूर्य, शुक्र गोचर से चमकेगी किस्मत

Sun Horoscope Venus Transit Surya Rashifal 2025: शुक्र के गोचर करते ही गुरु की धनु राशि में सूर्य और शुक्र की युति बनेगी। ऐसे में शुक्र और सूर्य का धनु राशि में गोचर होना कुछ राशियों को प्रॉफिट दे सकता है। 

Sun, 14 Dec 2025 07:45 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
20 दिसंबर से शुरू इन राशियों के अच्छे दिन, सूर्य, शुक्र गोचर से चमकेगी किस्मत

Sun Horoscope Venus Transit Surya Rashifal: सूर्य और शुक्र का राशि परिवर्तन व्यक्ति के जीवन पर भी अपना प्रभाव डालता है। इस समय वृश्चिक राशि में सूर्य बैठे हैं और जल्द ही धनु राशि में गोचर करने जा रहे हैं। पंचांग के अनुसार, 16 दिसंबर के दिन सूर्य का गोचर धनु राशि में होगा। वहीं, 20 दिसंबर के दिन शुक्र भी गुरु की धनु राशि में एंटर करेंगे। शुक्र के गोचर करते ही धनु राशि में सूर्य और शुक्र की युति बनेगी। जब सूर्य और शुक्र किसी राशि में एक साथ विराजमान रहते हैं तो इससे शुक्रादित्य योग बनता है, जो शुभ माना जाता है। शुक्र-सूर्य की ये शुभ युति कुछ राशियों के लिए फलदायक मानी जा रही है। इससे कुछ राशियों को शुभ परिणाम मिलेंगे और जीवन में चल रही दिक्कतें भी दूर होंगी। आइए जानते हैं शुक्र और सूर्य की युति से किन राशियों के दिन बदल सकते हैं-

20 दिसंबर से शुरू इन राशियों के अच्छे दिन, सूर्य, शुक्र गोचर से चमकेगी किस्मत

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए धनु राशि में सूर्य और शुक्र की युति बनना शुभ माना जा रहा है।

आय में वृद्धि हो सकती है।

सूर्य के शुभ प्रभाव से आपकी सभी रुके हुए कार्य चल पड़ेंगे।

यह समय किसी भी नए काम की शुरुआत के लिए बेहद ही शुभ माना जा रहा है।

सुख-संपदा का लाभ मिलेगा।

अपनी सेहत का ध्यान जरूर रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि-शुक्र की चाल 2026 में देगी फायदा ही फायदा, इन 3 राशियों को होगा धन-लाभ
ये भी पढ़ें:टैरो राशिफल: 12 राशियों के लिए 15-21 दिसंबर का सप्ताह कैसा रहेगा?

तुला राशि

धनु राशि में सूर्य और शुक्र की युति बनना तुला राशि के जातकों के लिए बेहद ही फायदेमंद माना जा रहा है।

कार्यक्षेत्र में आपको अपने दोस्तों और बॉस का भरपूर सहयोग मिलेगा।

आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिल सकती है और आप निवेश के नए विकल्पों के बारे में सोच सकते हैं।

विदेश यात्रा करने के भी योग बन रहे हैं।

शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए धनु राशि में सूर्य और शुक्र की युति बनना लाभदायक साबित हो सकता है।

जॉब कर रहे लोग प्रशंसा के पात्र बनेंगे।

व्यापारियों के लिए आय के नए स्रोत खुलेंगे।

छोटी-मोटी दिक्कतें आ सकती हैं, जो आपके पार्टनर के सहयोग से आसानी से हल की जा सकती हैं।

जितना आप निडर रहेंगे, उतनी ही सफलता आपके कदम चूमेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंक राशिफल: 1-9 मूलांक के लिए 15 से 21 दिसंबर तक का टाइम कैसा रहेगा?
ये भी पढ़ें:राशिफल: 15 दिसंबर का दिन कैसा रहेगा, पढें मेष राशि से लेकर मीन राशि का राशिफल?

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2026 में केतु करेंगे सिंह से कर्क राशि में गोचर, इन राशियों पर रहेगी शुभ दृष्टि
ये भी पढ़ें:शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव 2026 में 3 राशियों पर, 2 राशियों पर रहेगी ढैया
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!