Shani Rashifal Venus Saturn Transit in Pisces Horoscope 2026 Shukra Shani Gochar 3 zodiacs will see benefits शनि-शुक्र की चाल 2026 में देगी फायदा ही फायदा, इन 3 राशियों को होगा धन-लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

शनि-शुक्र की चाल 2026 में देगी फायदा ही फायदा, इन 3 राशियों को होगा धन-लाभ

Shani Rashifal Venus Saturn Transit: शुक्र के गोचर करते ही मीन राशि में शुक्र और शनि की युति का निर्माण होगा। शुक्र-शनि के बीच दोस्ती का रिश्ता माना जाता है। ऐसे में शनि, शुक्र की युति कुछ राशियों को मालामाल कर सकती है। 

Sun, 14 Dec 2025 06:15 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
शनि-शुक्र की चाल 2026 में देगी फायदा ही फायदा, इन 3 राशियों को होगा धन-लाभ

Shani Rashifal Venus Saturn Transit 2026: शनि कर्मों का फल देते हैं और इस समय मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। मीन राशि के स्वामी ग्रह गुरु हैं। कुछ ही दिनों में 2026 के साल का आगमन भी हो जाएगा। जल्द ही शुक्र भी गोचर करेंगे और मीन राशि में एंटर करेंगे। शुक्र के गोचर करते ही मीन राशि में शुक्र और शनि की युति का निर्माण होगा। शुक्र और शनि के बीच दोस्ती का रिश्ता माना जाता है। ऐसे में गुरु की मीन राशि में शनि और शुक्र की युति बनने से सभी 12 राशियों पर कुछ-न-कुछ प्रभाव जरूर पड़ेगा। कुछ को लाभ तो कुछ राशियों को सावधानी भी बरतनी होगी। आइए जानते हैं शनि और शुक्र की युति का निर्माण मीन राशि में होना किन राशि के जातकों को लाभकारी रिजल्ट दे सकता है-

शनि-शुक्र की चाल 2026 में देगी फायदा ही फायदा, इन 3 राशियों को होगा धन-लाभ

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए शनि और शुक्र की युति का निर्माण मीन राशि में होना लाभकारी साबित हो सकता है।

आपका भाग्य आपका साथ देगा।

धन की हालत में सुधार होगा।

नौकरी और बिजनेस में तरक्की कर सकते हैं।

आप किसी धार्मिक काम में शामिल हो सकते हैं।

आपको अच्छी खबर मिल सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टैरो राशिफल: 12 राशियों के लिए 15-21 दिसंबर का सप्ताह कैसा रहेगा?
ये भी पढ़ें:शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव 2026 में 3 राशियों पर, 2 राशियों पर रहेगी ढैया

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लिए शनि और शुक्र की युति का निर्माण मीन राशि में होना शुभ माना जा रहा है।

लोग आपके काम की तारीफ करेंगे।

वैवाहिक जीवन में प्रेम और संतुलन बना रहेगा।

बिजनेस में मुनाफा हो सकता है।

शुभ समय।

अटके हुए काम पूरे होने की प्रबल संभावना है।

मीन राशि

शनि और शुक्र की युति का निर्माण मीन राशि में होना मीन राशि के जातकों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

धन लाभ के योग बन रहे हैं।

घर-परिवार का सहयोग मिलेगा।

सिंगल जातकों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंक राशिफल: 1-9 मूलांक के लिए 15 से 21 दिसंबर तक का टाइम कैसा रहेगा?
ये भी पढ़ें:राशिफल: 15 दिसंबर का दिन कैसा रहेगा, पढें मेष राशि से लेकर मीन राशि का राशिफल?
ये भी पढ़ें:2026 में केतु करेंगे सिंह से कर्क राशि में गोचर, इन राशियों पर रहेगी शुभ दृष्टि

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!