शनिवार के दिन ऐसे उतारवाएं खुद पर लगी बुरी नजर, लाल मिर्च समेत जलाएं ये चीजें
बुरी नजर एक ऐसी नेगेटिव एनर्जी है जो बने-बनाए काम बिगाड़ देती है। शनिवार के दिन बुरी नजर उतारने के कई तरीके हैं। आज जानिए कि बुरी नजर उतारने का सबसे आसान सा तरीका क्या है?

कई बार ऐसा होता है कि जिंदगी में सब कुछ सही दिशा में चल रहा होता है। लगता है मानो हर काम अपनी जगह पर ठीक-ठाक तरीके से आगे बढ़ता दा रहा है और तभी अचानक से परिस्थितियां बदलने लगती हैं। एक के बाद एक ऐसी समस्याएं सामने आती हैं कि बने-बनाए काम बिगड़ने लगते हैं। ये केवल संयोग नहीं माना जाता है। ग्रहों की चाल के साथ-साथ कई बार यह किसी की बुरी नजर का प्रभाव भी होता है। बता दें कि बुरी नजर को नेगेटिव एनर्जी के रूप में देखा जाता है, जो ईर्ष्या या अनजाने में किसी की नजर लगने से किसी भी व्यक्ति पर अपना असर डालती है।
शनिवार को उतारें बुरी नजर
बुरी नजर लगते ही बिना वजह तबियत खराब होना, काम में रुकावट, बैचेनी सी महसूस होना या फिर घर में तनाव जैसी स्थिति बनने लगती है। हालांकि इससे बचाव के लिए शास्त्रों में कुछ सरल उपाय बताए गए हैं जिन्हें कई लोग श्रद्धा और विश्वास के साथ अपनाते हैं। मान्यता है कि शनिवार के दिन बुरी नजर उतारने से इसका प्रभाव काफी हद तक खत्म हो जाता है। अगर आपको ऐसा महसूस हो कि किसी की बुरी नजर आपको लगी है और अपनी नजर उतरवानी है तो आप घर के किसी सदस्य से ये करवा सकते हैं। नीचे विस्तार से जानें इसके लिए किन चीजों की जरूरत पड़ेगी?
इन चीजों से उतारें बुरी नजर
शनिवार के दिन गेंहू के आटे की मदद से नजर उतारी जा सकती है। सबसे पहले गेंहू के आटे से एक छोटा सा दीया बना लें। इससे बत्ती जलाएं। कोशिश करें कि आप बत्ती काले रंग के मोटे धागे से बनाएं। इसे जलाकर इसमें दो साबूत लाल मिर्च डाल दें। जो भी आपकी नजर उतारने वाला है, उसे कहें कि इस दिए को आपके ऊपर तब तक घुमाएं जब तक दीया पूरा जल ना जाए। इसके बाद इसे किसी पास के नदी या नहर में डलवा दें। माना जाता है कि इस उपाय से बुरी नजर दूर हो जाती है और जिंदगी में सारे काम धीरे-धीरे बनने लगते हैं।
नजरबट्टू से मिलेगा आराम
अगर आपके घर में आए दिन कलेश हो रहा है। घर की शांति धीरे-धीरे भंग होती जा रही है तो इसके पीछे की वजह बुरी नजर भी हो सकती है। ऐसे में अपने घर के बाहर नजरबट्टू जरूर लगाएं। इसे लगाते वक्त मन में सोचें कि सारी बुरी चीजें अब घर से बाहर जा रही है और आज के बाद से कोई भी बुरी नजर इस घर में नहीं आएगी। इसके बाद आप घर में कपूर जलाकर उसमें पीली सरसों और लौंग डालकर जलाएं और उसका धुंआ पूरे घर में दिखा दें।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन