वास्तु टिप्स: 2026 के पहले दिन घर के बाहर लटका दें लोहे की ये चीज, साल भर दूर रहेगी बुरी नजर
Vastu Tips for New Year: नए साल के आगमन पर एक छोटा सा उपाय करके आप पूरे घर को बुरी नजर से बचा सकते हैं। साथ ही इस उपाय की मदद से आपके घर में पूरे साल नेगेटिव एनर्जी नहीं आ पाएगी।

नए साल का आगमन लोग अपने-अपने अंदाज से करते हैं। कोई मंदिर जाकर भगवान का आशीर्वाद लेता है तो कोई अपनों के साथ पूरा दिन बिताता है। हालांकि हर किसी के मन में एक ही इंटेंशन होती है कि पूरा साल अच्छी तरह से बीते। साल 2025 मंगल का साल था और इस वजह से कई लोगों ने अपनी जिंदगी में भयंकर उतार-चढ़ाव भी देखें। अब हर कोई आस लगाए बैठा है कि नया साल नई उम्मीदें लेकर आएगा। नया साल नई उम्मीदें भी लेकर आ रहा है क्योंकि ज्योतिषीय गणना के अनुसार साल 2026 सूर्य का होगा और ऐसे में कई लोग अपनी जिंदगी में पॉजिटिव मोड़ देख पाएंगे। वहीं नए साल के मौके पर वास्तु का एक छोटा सा उपाय करके आप पूरे साल बुरी नजर से बच सकते हैं।
घर के बाहर लगाए ये चीज
मान्यता के अनुसार अगर घर का वास्तु सही हो तो सभी सदस्य निरोगी रहते हैं और सुख-समृद्धि को बढ़ते हुए देखते हैं। समय-समय पर घर के वास्तु को ठीक किया जाना चाहिए। साल 2026 अबसे कुछ ही घंटे में दस्तक देने को है। ऐसे में आप एक उपाय के जरिए अपने घर का वास्तु भी सही कर सकते हैं। साथ ही अपने घर और सभी मेंबर्स को बुरी नजर से भी बचा सकते हैं। शास्त्र के अनुसार मेन डोर पर घोड़े की नाल लगाना काफी शुभ माना जाता है। बुरी से बुरी नजर इसकी पावरफुल एनर्जी से टकराकर वापस चली जाती है। ऐसे में नए साल के पहले दिन घर पर इसे जरूर टांग दें। इससे कोई भी बुरी नजर या भी एनर्जी आपके घर में एंट्री नहीं ले पाएगी। साथ ही इसकी एनर्जी के चलते घर का वास्तु भी हमेशा सही रहेगा।
कर सकते हैं ये उपाय
इसके अलावा नए साल पर घर के बाहर एक दीया भी जला सकते हैं। दीए की लौ उम्मीद की किरण का प्रतीक है और ये नए साल पर घर में अच्छी एनर्जी लेकर आएगा। साथ ही आप घर के मुख्य द्वार पर अशोक या फिर आम के पत्ते का बंदनवार भी लगा सकते हैं। शास्त्र के अनुसार घर के बाहर एक बड़े बोल में पानी रखने से भी घर की एनर्जी अच्छी होती है। नए साल के मौके पर पूरे दिन इस बोल को घर के बाहर रखें। इससे पॉजिटिव एनर्जी का आगमन होगा।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तुशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)




साइन इन