feng shui easy tips at home for evil eyes in hindi फेंगशुई टिप्स: मिनटों में छूमंतर होगी बुरी नजर, घर में कर लें ये छोटे-छोटे आसान से बदलाव, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

फेंगशुई टिप्स: मिनटों में छूमंतर होगी बुरी नजर, घर में कर लें ये छोटे-छोटे आसान से बदलाव

Evil Eye Feng Shui Tips: बुरी नजर किसी भी व्यक्ति की जिंदगी को तबाह कर सकती है। इसके कई लक्षण हैं, जिससे समझा जा सकता है कि बुरी नजर लगी है। फेंगशुई में कुछ आसान से उपाय बताए गए हैं, जिनकी मदद से बुरी नजर से बचा जा सकता है। 

Fri, 12 Dec 2025 10:42 AMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
फेंगशुई टिप्स: मिनटों में छूमंतर होगी बुरी नजर, घर में कर लें ये छोटे-छोटे आसान से बदलाव

Feng Shui Tips for Evil Eye: बुरी नजर वो नकारात्मक ऊर्जा है जो किसी व्यक्ति के जलन, ईर्ष्या की भावना और बुरी सोच से दूसरे व्यक्ति तक पहुंचती है। जब कोई व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्ति की तरक्की, संपत्ति और खुशियों से जलने लगता है तो अंदर ही अंदर जलता है और इससे निकलने वाली नकारात्मक ऊर्जा यानी बुरी नजर सामने वाले व्यक्ति के जीवन में गलत प्रभाव भी छोड़ सकती है। ऐसे में बुरी नजर से बचने के लिए उपाय करते रहना चाहिए। समय-समय पर इस उपाय को करने से बुरी नजर दूर रहती है।

बुरी नजर से होने वाले नुकसान

सबसे पहले जान लेते हैं कि बुरी नजर से क्या-क्या नुकसान होते हैं? बता दें कि अगर किसी को बुरी नजर लगी है तो उसके हर काम रुकने लगेंगे। साथ ही वो अचानक ही थकान महसूस करने लगेगा। इसके अलावा उस व्यक्ति को बैचेनी महसूस होगी और धीरे-धीरे उसे हर एक चीज में नुकसान होने लगेगा। अगर बुरी नजर लगी है तो ये उसी के लक्षण हैं। बुरी नजर को उतारने के लिए कई ऐसे उपाय हैं जो सदियों से चले आ रहे हैं। वहीं घर में कुछ बदलाव करके आप बुरी नजर को अपने घर से बाहर कर सकते हैं। फेंगशुई में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिनकी मदद से बुरी नजर से आसानी से बचा जा सकता है। तो चलिए इन उपायों को अब विस्तार से जानते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फेंगशुई टिप्स: घर में रोज होने वाली कलह को खत्म करेगा ये छोटा सा उपाय
ये भी पढ़ें:फेंगशुई टिप्स: घर की बालकनी में लगाएं ये 3 पौधे, जान लें फर्नीचर रखने का नियम

बुरी नजर भगाने के लिए फेंगशुई टिप्स

फेंगशुई में कई ऐसे आसान उपाय बताए गए हैं, जिनकी मदद से बुरी नजर से बचा जा सकता है। सबसे पहले घर की नकारात्मक ऊर्जा को हटाने के लिए फालतू के सामान को हटा देना चाहिए। घर में लाफिंग बुद्धा और धातु से बने हुए फेंगशुई कछुए को रखना काफी शुभ माना जाता है। साथ ही अगर घर के कुछ महत्वपूर्ण कोनों में नमक के पानी से भरा कटोरा रख दिया जाए तो इससे भी बुरी नजर हटती है। इसके अलावा घर में एक तुलसी का पौधा जरूर रखना चाहिए क्योंकि इसकी मौजूदगी से घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं होती है। घर के एंट्रेंस पर ओम और स्वास्तिक का निशान बनाने से भी घर के सदस्यों को बुरी नजर नहीं लगती है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए फेंगशुई विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!