heres how you can remove evil eye with camphor लग गई है किसी की बुरी नजर? सिर पर 7 बार घुमाकर घर के बाहर फेंक दें ये चीज, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

लग गई है किसी की बुरी नजर? सिर पर 7 बार घुमाकर घर के बाहर फेंक दें ये चीज

बुरी नजर अक्सर लग जाती है। कई लोग इसे मानते हैं तो वहीं कुछ लोग इसे अंधविश्वास मानते हैं। वैसे समय-समय पर नजर उतार लेने में कोई बुराई नहीं है। चलिए जानते हैं बुरी नजर को उतारने का सबसे आसान तरीका जो घर का कोई भी सदस्य कर सकता है।

Thu, 27 Nov 2025 06:15 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
लग गई है किसी की बुरी नजर? सिर पर 7 बार घुमाकर घर के बाहर फेंक दें ये चीज

Evil Eye with Camphor: कई लोग बुरी नजर में विश्वास करते हैं, तो वहीं कुछ लोग इसे नहीं मानते हैं। कहते हैं कि समय-समय पर अपने साथ घर की भी बुरी नजर उतार लेनी चाहिए। माना जाता है कि अगर घर में हमेशा कलेश होते हैं या फिर कोई भी काम बनते-बनते बिगड़ जाता है तो समझ जाना चाहिए कि किसी की बुरी नजर लगी है। वहीं घर आए मेहमान भी अपनी एनर्जी से घर के वास्तु को प्रभावित करते हैं। कई धर्मों में नजर उतारने की परपंरा सदियों से चली आ रही है। आज बात करेंगे एक आसान से उपाय की जिससे आप खुद पर और अपने घरवालों पर आई बुरी ऊर्जा को दूर कर सकते हैं।

ऐसे उतारें बुरी नजर

बता दें कि पूजा-पाठ में काम आने वाला कपूर इस मामले में सबसे सही होता है। पूजा के अलावा कपूर का सबसे ज्यादा इस्तेमाल नजर वगैरह उतारने के लिए कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कपूर बुरी से बुरी नजर को भी दूर करने का सामर्थ्य रखता है। कपूर का इस्तेमाल करके नजर को कई तरीके से उतारा जा सकता है। आज जानेंगे वो उपाय जो कोई भी आसानी से कर सकता है। अगर घर के किसी सदस्य की बुरी नजर उतारनी है तो सबसे पहले एक कपूर का टुकड़ा लें और उस शख्स के सिर पर इसे 7 बार वार दें यानी घुमा दें। इसके बाद इस कपूर घर के बाहर कहीं दूर फेंक दें। इससे कुछ ही देर में राहत मिलती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र: उतारनी है घर की बुरी नजर? धूपदानी में डालें ये 6 चीजें

ऐसे उतारें पूरे घर की नजर

वहीं अगर आपको अपने घर की नजर उतारना है तो धूपदानी में धूप कोन को जलाकर उसमें कपूर के कुछ टुकड़े लें। इसके बाद इसमें एक तेजपत्ता तोड़कर डाल दें। साथ ही इसमें लौंग डाल दें। इन चीजों को जलाने के बाद इसका धूप घर के हर एक कोने में दिखा दें। इस दौरान मन में सिर्फ सकारात्मक विचार ही लेकर आएं। साथ ही मन ही मन सोचें कि आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन हो रहा है। हर एक कमरे में धूप दिखाने के बाद धूपदानी को बाहर या फिर बालकनी में रख दें। बाद में इसके राख को बाहर कहीं फेंक दें।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तुशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!