vastu tips for evil eye ghar ki nazar kaise utare वास्तु शास्त्र: घर को लग गई है बुरी नजर? इन 6 चीजों को जलाकर हर कोने में दिखा दें धूप, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

वास्तु शास्त्र: घर को लग गई है बुरी नजर? इन 6 चीजों को जलाकर हर कोने में दिखा दें धूप

Evil Eye Vastu Tips: अगर आप घर की बुरी नजर दूर करना चाहते हैं तो वास्तु के हिसाब से एक उपाय कर सकते हैं। कपूर में कुछ चीजें मिलाकर उसका धूप आप घर के हर एक कोने में दिखा सकते हैं। नीचे जानिए आखिर धूप में क्या-क्या चीजें मिलाने से नजर दूर होती है?

Thu, 6 Nov 2025 01:34 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
वास्तु शास्त्र: घर को लग गई है बुरी नजर? इन 6 चीजों को जलाकर हर कोने में दिखा दें धूप

Easy Vastu Tips for Evil Eye: कई बार घर में ऐसी चीजें बार-बार होती हैं कि मुंह से अपने आप निकल जाता है कि ना जाने इस घर को किसकी बुरी नजर लग गई है। बहुत से लोग नजर लगने वगैरह की बातों को नजरअंदाज करते हैं और इसे भ्रम मानते हैं। हालांकि वास्तु शास्त्र में इसका जिक्र किया गया है। साथ भी इससे बचने के कई उपाय भी बताए गए हैं। कई लोगों ने अचानक से घर में बैचेनी महसूस की है। तो वहीं कुछ लोगों का पैसा यूं ही बेवजह अटक जाता है। ज्यादा काम ना करने पर भी दिन भर थकान महसूस होता है। इन लक्षणों को ही वास्तु शास्त्र में माना गया है कि कुछ ना कुछ गड़बड़ जरूर है। इसे नजर लगना कहा जाता है। शास्त्र के हिसाब से घर में धूप दिखाने को बेहद ही पावरफुल क्लींजर माना जाता है लेकिन इसमें क्या-क्या चीजें होनी चाहिए?

इन चीजों से उतारें बुरी नजर

घर की नजर उतारने के लिए धूपधानी में क्या-क्या चीजें होनी चाहिए? इस सवाल का जवाब देते हुए लोग कई अलग-अलग चीजें बताएंगे। आज बात करेंगे कि आखिर शास्त्र में इसे लेकर क्या उपाय बताए गए हैं। बता दें कि वास्तु शास्त्र के हिसाब से घर में धूप दिखाने के लिए कुल 5 चीजें जरूर जलानी चाहिए। सबसे पहले धूपधानी में एक धूप कप के साथ-साथ दो फूल वाली लौंग ले लें। इसके बाद इसमें कपूर के कुछ टुकड़े मिलाना चाहिए। फिर धूपधानी में एक तेजपत्ता क्रश करके डाल दें। इन सबके बाद इसमें उपले का एक छोटा सा टुकड़ा और पीली सरसों के कुछ दानें डाल लें। इन सबको जलाकर इसकी धूप को घर के हर कोने में दिखाना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र: घर में पोछा लगाते वक्त रखें इन बातों का खास ध्यान

धूप दिखाने का सही समय

अब सवाल ये हैं कि आखिर इस धूप को घर में किस समय दिखाया जाए? शास्त्र के हिसाब से घर में धूप दिखाना या कपूर जलाने की क्रिया शाम के समय ही की जानी चाहिए। इस दौरान घर अच्छे से क्लींज होता है और ऐसा करने से सारी नेगेटिव एनर्जी घर से भाग जाती है। ऐसा रोज भी कर सकते हैं। अगर इसे रूटीन में ले आएंगे तो धीरे-धीरे घर की एनर्जी काफी पॉजिटिव रहने लगेगी। साथ ही घर के सदस्यों की जिंदगी में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। माहौल अच्छा होगा तो तनाव कम होगा और इससे लड़ाई-झगड़े की स्थिति कम होने लगेगी।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तुशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!