Shiva Puja: Do not do these 6 mistakes during shiva ki puja in Sawan 2025 सावन में शिव पूजन के दौरान न करें ये 6 गलतियां, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

सावन में शिव पूजन के दौरान न करें ये 6 गलतियां

Shiva Puja, Sawan 2025: आज से सावन का महीना शुरू हो चुका है। शिव जी की पूजा चाहे घर में कर रहे हों या मंदिर में, कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। सावन में भगवान शिव की पूजा करते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां?

Fri, 11 July 2025 08:04 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
सावन में शिव पूजन के दौरान न करें ये 6 गलतियां

Shiva Puja, Sawan 2025: आज 11 जुलाई से सावन के पावन महीने की शुरुआत हो चुकी है। पूरे सावन भर शिव भक्त विधि-विधान के साथ भोले शंकर को प्रसन्न करने में लगे रहते हैं। यह महीना शिव भक्तों के लिए बेहद खास माना जाता है। आज 11 जुलाई 2025 से सावन के महीने की शुरुआत हो चुकी है। इस बार तिथि के घटने के कारण सावन का महीना 29 दिनों का माना जा रहा है। 9 अगस्त तक सावन का महीना रहेगा। इस बार सावन में 4 सोमवार पड़ने वाले हैं। सावन के दौरान प्रेम व श्रद्धा के साथ शिव जी का पूजन किया जाता है। शिव जी की पूजा चाहे घर में कर रहे हों या मंदिर में, कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। सावन में भगवान शिव की पूजा करते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां?

सावन में शिव पूजन के दौरान न करें ये 6 गलतियां

1. नारियल पानी का अभिषेक- धार्मिक मान्यताओं की मानें तो नारियल को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है, जो भगवान विष्णु की अर्धांगिनी हैं। इसलिए सावन की पूजा में भगवान शिव का अभिषेक नारियल पानी से नहीं करना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सावन में इन राशियों के अच्छे दिन शुरू, सूर्य, बुध, शुक्र, गुरु बनाएंगे राजयोग
ये भी पढ़ें:सावन 11 जुलाई से, इस विधि से करें रुद्राभिषेक, नोट करें मंत्र व उपाय
ये भी पढ़ें:कैसे रखें सावन सोमवार का व्रत, जानें व्रत से जुड़े नियम

2. सिंदूर- ऐसा माना जाता है कि शिव जी की पूजा में कुमकुम या सिंदूर नहीं इस्तेमाल करना चाहिए। सावन में शिव जी पूजा करते समय कुमकुम या सिंदूर को शिवलिंग पर नहीं अर्पित करना चाहिए।

3. तामसिक भोजन- सावन के महीने में मास और मदिरा का सेवन करने से बचें। ऐसा माना जाता है कि सावन के महीने में तामसिक भोजन का सेवन भी नहीं करना चाहिए।

4. टूटा चावल- सावन में शिव जी पूजा में कई भक्तजन अक्षत (चावल के कच्चे दाने) का इस्तेमाल करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शिवलिंग पर टूटा चावल नहीं चढ़ाना चाहिए। सावन में शिव जी की पूजा में साफ, धुले हुए अक्षत के दाने पूजा में इस्तमाल कर सकते हैं।

5. तुलसी की पत्तियां- सावन में शिव पूजन के दौरान तुलसी की पत्तियां नहीं चढ़ानी चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी जी को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। ऐसे में शिव जी को तुलसी नहीं अर्पित करनी चाहिए। न ही भोग में और न भी अभिषेक के समय।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि के नक्षत्र में करेंगे बुध गोचर, 29 जुलाई से इन राशियों की किस्मत तेज
ये भी पढ़ें:26 जुलाई से शुक्र-गुरु आएंगे साथ, इन 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ

6. काले वस्त्र- सावन की पूजा में काले कपड़े पहनना शुभ नहीं माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शिव जी की पूजा करते वक्त काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। भगवान शिव की असीम कृपा पाने के लिए इस दिन सफेद, हरे या पीले रंग के वस्त्र धारण करना शुभ माना जाता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!