Sawan 2025 How to do Rudrabhishek at home Shiv Rudrabhishek in hindi सावन 11 जुलाई से, इस विधि से करें रुद्राभिषेक, नोट करें मंत्र व उपाय, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

सावन 11 जुलाई से, इस विधि से करें रुद्राभिषेक, नोट करें मंत्र व उपाय

Shiv Rudrabhishek in hindi: कल, शुक्रवार से सावन महीने की शुरुआत हो रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शिव जी का रुद्राभिषेक करने से ग्रह शांति, संतान प्राप्ति, रोग मुक्ति व मनोकामना पूर्ण हो सकती है।

Thu, 10 July 2025 05:53 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
सावन 11 जुलाई से, इस विधि से करें रुद्राभिषेक, नोट करें मंत्र व उपाय

Sawan 2025, सावन 11 जुलाई से: हिन्दू धर्म में सावन का महीना अत्यंत पवित्र व शुभ माना जाता है। पंचांग अनुसार, 11 जुलाई से सावन शुरू हो रहा है। सावन के दौरान कई लोग शिवलिंग का रुद्राभिषेक और महामृत्युंजय जाप भी करवाते हैं। सावन के दिनों में शिवलिंग का रुद्राभिषेक कराना बेहद शुभ एवं पुण्यदायक माना जाता हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शिव जी का रुद्राभिषेक करने से ग्रह शांति, संतान प्राप्ति, रोग मुक्ति व मनोकामना पूर्ण हो सकती है। शिव जी का रुद्राभिषेक सही विधि व सही मुहूर्त में ही कराना चाहिए। शिवलिंग का रुद्राभिषेक किसी पंडित द्वारा करवाना ज्यादा बेहतर रहता है। आइए जानते हैं घर पर रुद्राभिषेक करने का तरीका, मंत्र व उपाय-

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सावन का पहला सोमवार कब है? जानें डेट, पूजन मुहूर्त व विधि
ये भी पढ़ें:कैसे रखें सावन सोमवार का व्रत, जानें व्रत से जुड़े नियम

इस विधि से करें रुद्राभिषेक: स्नान आदि से निवृत होकर सबसे पहले गणेश जी का ध्यान करें। इसके बाद भगवान शिव, पार्वती सहित सभी देवता और नौ ग्रहों का ध्यान कर रुद्राभिषेक करने का संकल्प लें। मिट्टी से शिवलिंग बनाएं और उत्तर दिशा में स्थापित करें। रुद्राभिषेक करने वाले व्यक्ति का मुख पूर्व दिशा की तरफ होना चाहिए। गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करते हुए इस विधि की शुरुआत करें। सबसे पहले शिवलिंग को गंगाजल से स्नान कराएं। इसके बाद गन्ने के रस, गाय के कच्चे दूध, शहद, घी और मिश्री से शिवलिंग का अभिषेक करें। हर सामग्री से अभिषेक करने से पहले और बाद में पवित्र जल या गंगाजल चढ़ाएं। प्रभु पर भांग, बिल्व पत्र, सफेद चंदन, अक्षत, काला तिल, धतूरा, आंक, शमी पुष्प व पत्र, कनेर, कलावा, फल, मिष्ठान और सफेद फूल अर्पित करें। इसके बाद शिव परिवार सहित समस्त देवी-देवताओं की पूजा करें। भोग लगाएं। अंत में पूरी श्रद्धा के साथ शिव जी की आरती करें। अंत में क्षमा प्रार्थना करें। इस क्रिया के दौरान अर्पित किया जाने वाला जल या अन्य द्रव्यों को इकट्ठा कर घर के सभी कोनों और सभी लोगों पर छिड़के और इसे प्रसाद स्वरूप में भी ग्रहण कर सकते हैं। रुद्राभिषेक खासतौर पर विद्वान् पंडित से करवाना अत्यंत सिद्ध माना जाता है। हालांकि, आप स्वयं भी रुद्राष्टाध्यायी का पाठ कर इस विधि को संपूर्ण कर सकते हैं।

मंत्र

  1. ॐ नमः शिवाय
  2. ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् |

उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात् ||

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:26 जुलाई से शुक्र-गुरु आएंगे साथ, इन 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ
ये भी पढ़ें:11 जुलाई को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल

उपाय

  • पुत्र प्राप्ति के लिए मक्खन या घी से रुद्राभिषेक करें
  • सुख व समृद्धि की इच्छा रखने वाले व्यक्ति गाय के कच्चे दूध में चीनी व मेवे के घोल से रुद्राभिषेक करें
  • शत्रु विनाश के लिए सरसों के तेल से रुद्राभिषेक करें
  • भूमि, भवन एवं वाहन की प्राप्ति के लिए शहद से रुद्राभिषेक कर सकते हैं
  • धन की इच्छा रखने वाले व्यक्ति को स्फटिक शिवलिंग पर गाय के कच्चे दूध या गन्ने के रस से रुद्राभिषेक करें

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!