Horoscope Venus Transit Guru yuti 2025 in Gemini Rashifal Jupiter Shukra gochar these zodiacs will get benefit 26 जुलाई से शुक्र-गुरु आएंगे साथ, इन 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

26 जुलाई से शुक्र-गुरु आएंगे साथ, इन 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ

Horoscope Venus Transit Guru yuti 2025: बस कुछ ही दिनों में बुध की राशि में धन व प्रेम के कारक शुक्र प्रवेश करने जा रहे हैं। शुक्र के मिथुन गोचर से गुरु-शुक्र की युति बनेगी, जिससे कुछ राशियां मालामाल हो सकती हैं।   

Thu, 10 July 2025 04:15 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
26 जुलाई से शुक्र-गुरु आएंगे साथ, इन 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ

Horoscope Venus Transit Guru, 26 जुलाई से शुक्र-गुरु आएंगे साथ: शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों पर कुछ-न-कुछ इफेक्ट डालता है। जल्द ही शुक्र का गोचर बुध की राशि में होने जा रहा है। दृक पंचांग के अनुसार, मिथुन राशि में 26 जुलाई 2025 के दिन लगभग सुबह के 09:02 बजे शुक्र प्रवेश करने वाले हैं। धन के दाता शुक्र के गोचर करने से कुछ राशियों को पॉजिटिव व कुछ राशि के जातकों को नेगेटिव प्रभाव भी झेलने पड़ सकते हैं। मिथुन राशि में पहले से ही गुरु ग्रह बैठे हुए हैं। ऐसे में शुक्र के गोचर करते ही गुरु और शुक्र ग्रह की युति बन जाएगी। बुध की राशि में शुक्र और गुरु की युति 20 अगस्त तक रहने वाली है। ऐसे में शुक्र व गुरु के साथ आने से कुछ राशियों को फायदा हो सकता है। आइए जानते हैं-

इन 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ

मेष राशि: बुध की राशि में शुक्र और गुरु की युति बनना मेष राशि वालों के लिए बेहद ही लाभकारी साबित हो सकती है। इस युति के निर्माण से आपकी इंकम बढ़ने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहने वाली है। घर-परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। व्यापार की दृष्टि से भी यह गोचर शुभ माना जा रहा है।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों के लिए बुध की राशि में शुक्र और गुरु की युति लकी साबित हो सकती है। करियर में उन्नति के कई मौके मिल सकते हैं। वहीं, रुका हुआ धन भी वापस मिल सकता है। हेल्थ दुरुस्त रहने वाली है। वहीं, सिंगल लोगों की लाइफ में किसी में किसी नए शख्स की एंट्री हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:11 जुलाई को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल
ये भी पढ़ें:आज से शुक्र चंद्रमा के नक्षत्र में, इन 3 राशियों को खूब होगा लाभ
ये भी पढ़ें:29 अगस्त तक का समय इन राशियों के लिए शानदार, बुध की चाल करेगी कमाल

तुला राशि: बुध की राशि में शुक्र और गुरु की युति बनने से तुला राशि वालों को काफी फायदा हो सकता है। मां लक्ष्मी की कृपा से व्यापार में आपको मुनाफा हो सकता है। धन आगमन के योग बन रहे हैं लेकिन खर्चों पर आपको पकड़ बनानी होगी। मन खुश रहेगा सेहत भी दुरुस्त रहेगी। वहीं, संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह ले सकते हैं।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!