सावन में इन राशियों के अच्छे दिन होंगे शुरू, जब सूर्य, बुध, शुक्र, गुरु, मंगल, चंद्र बनाएंगे राजयोग
Sawan Rashifal: सावन के महीने में राजयोग व ग्रहों की शुभ चाल से कई राजयोगों का निर्माण होने जा रहा है। ऐसे में सावन के महीने में सूर्य, बुध समेत कई बड़े ग्रहों की चाल कुछ राशि के जातकों को जबरदस्त लाभ दे सकती है।

Sawan Rashifal: सावन के महीने में कई ग्रहों की चाल में बदलाव होने जा रहा है। यह महीना भोलेनाथ का महीना माना जाता है। इस बार सावन के महीने में शुक्र स्वराशि वृषभ में मालव्य राजयोग बना रहे हैं। इसके बाद मिथुन राशि में प्रवेश कर गुरु के साथ युति करेंगे। पंचांग अनुसार, 26 जुलाई को मिथुन राशि में शुक्र-गुरु की युति से गजलक्ष्मी राजयोग बनेगा। वहीं, 16 जुलाई से सूर्य व बुध कर्क राशि में बुधादित्य राजयोग बनाएंगे। चंद्र व मंगल की युति से धन योग भी बनेगा। ऐसे में सावन के महीने में राजयोग व ग्रहों की शुभ चाल से कुछ राशियों को किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा-
सावन में इन राशियों के अच्छे दिन होंगे शुरू, जब सूर्य, बुध, शुक्र, गुरु, मंगल, चंद्र बनाएंगे राजयोग
मिथुन राशि: सावन में सूर्य, बुध, शुक्र, गुरु, मंगल, चंद्र की चाल से राजयोग का निर्माण मिथुन राशि के लोगों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। सरकारी नौकरी करने वालों को शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार की स्थिति दुरुस्त रहने वाली है। आर्थिक स्थिति में पहले के मुकाबले सुधार नजर आ सकता है। पूजा-पाठ में मन लगाए रखना बेहतर रहेगा।
सिंह राशि: सावन में सूर्य, बुध, शुक्र, गुरु, मंगल, चंद्र की चाल से राजयोग का निर्माण सिंह राशि के कुछ लोगों को लाभ दे सकता है। व्यापारियों के लिए यह समय अच्छा माना जा रहा है। धन का आगमन होगा। कुछ जातक कर्ज से मुक्ति पा सकते हैं। फैमिली के साथ घूमने का प्लान भी बना सकते हैं। यह समय निवेश के तौर पर भी शुभ माना जा रहा है।
धनु राशि: धनु राशि वालों के लिए सावन में सूर्य, बुध, शुक्र, गुरु, मंगल, चंद्र की चाल से राजयोग का निर्माण फायदेमंद माना जा रहा है। ग्रहों के शुभ प्रभाव से व्यापारियों को मुनाफा मिलने की संभावना है। जीवन में आ रही तकलीफें धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी। परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। खुद को तनाव मुक्त और खुश रखने के लिए प्रकृति में समय बिताएं। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन