Rashifal Mercury Transit Saturn Horoscope Shani Nakshatra Budh Gochar these zodiacs luck will improve from 28 July 2025 शनि के नक्षत्र में करेंगे बुध गोचर, 29 जुलाई से इन 3 राशियों की किस्मत तेज, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

शनि के नक्षत्र में करेंगे बुध गोचर, 29 जुलाई से इन 3 राशियों की किस्मत तेज

Rashifal Mercury Transit Saturn Horoscope: जुलाई के महीने में बुध राशि परिवर्तन तो नहीं लेकिन नक्षत्र परिवर्तन जरूर करने वाले हैं। जल्द ही बुध शनि के नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जिससे कुछ राशियों को बम्पर प्रॉफिट मिल सकता है। 

Fri, 11 July 2025 07:09 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
शनि के नक्षत्र में करेंगे बुध गोचर, 29 जुलाई से इन 3 राशियों की किस्मत तेज

Mercury Transit Saturn, शनि के नक्षत्र में करेंगे बुध गोचर: बुद्धि और व्यापार के कारक माने जाते हैं बुध ग्रह। बुध की चाल सभी 12 राशियों को प्रभावित करती है। ग्रहों के राजकुमार बुध का गोचर बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस समय बुध ग्रह अश्लेशा नक्षत्र और कर्क राशि में विराजमान हैं। जुलाई के महीने में बुध राशि परिवर्तन तो नहीं लेकिन नक्षत्र परिवर्तन जरूर करने वाले हैं। जल्द ही बुध शनि के नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। दृक पंचांग के अनुसार, पुष्य नक्षत्र में 29 जुलाई 2025 के दिन लगभग शाम के 04:17 बजे बुध प्रवेश करेंगे। पुष्य नक्षत्र के स्वामी ग्रह शनि माने जाते हैं। इस नक्षत्र में बुध देव 21 अगस्त तक रहने वाले हैं। शनि के नक्षत्र में बुध का गोचर कुछ राशियों के लिए लाभदायक साबित हो सकता है। आइए जानते हैं बुध के नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों को फायदा हो सकता है-

29 जुलाई से इन 3 राशियों की किस्मत तेज

मेष राशि: शनि के नक्षत्र में बुध का गोचर होने से मेष राशि के जातकों को किस्मत का साथ मिलेगा। व्यापारियों को पुराने इन्वेस्टमेंट से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। करियर में आपके काम की तारीफ होगी और आपका मान-सम्मान भी खूब बढ़ेगा। इस दौरान आप एनर्जी से भरपूर रहेंगे। फैमिली का सपोर्ट मिलेगा। घर-परिवार की सुख शांति भी बनी रहेगी।

मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों के लिए शनि के नक्षत्र में बुध का गोचर होना बेहद ही फायदेमंद माना जा रहा है। धन आगमन के योग बन रहे हैं। आपकी फाइनेंशियल कंडीशन पहले से बेहतर होगी। काम के सिलसिले में विदेश की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। लाइफ पार्टनर का फुल सपोर्ट मिलेगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:26 जुलाई से शुक्र-गुरु आएंगे साथ, इन 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ
ये भी पढ़ें:सावन में इन राशियों के अच्छे दिन शुरू, सूर्य, बुध, शुक्र, गुरु बनाएंगे राजयोग
ये भी पढ़ें:सावन का पहला दिन आज, शिव कृपा बनाए रखने के लिए करें ये 2 उपाय

कन्या राशि: शनि के नक्षत्र में बुध के गोचर करने से कन्या राशि के लोगों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं। इस दौरान आप पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहेंगे। काम पर आपका फोकस बना रहेगा। काफी प्रोडक्टिव और कॉन्फिडेंट फील कर सकते हैं। धार्मिक चीजों में मन लगेगा। अपनी मेंटल हेल्थ पर ध्यान दें और काम और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाकर रखें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!