palmistry hast rekha know the secrets about your wedding life Hast Rekha: शादी के बाद कैसी होगी आपकी लाइफ? हाथ में टूटी हो ये लाइन तो रहें सतर्क, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Hast Rekha: शादी के बाद कैसी होगी आपकी लाइफ? हाथ में टूटी हो ये लाइन तो रहें सतर्क

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हाथ की रेखाओं से ही पता लग सकता है कि शादी के बाद जिंदगी कैसी होगी? नीचे विस्तार से जानें कि किस रेखा के टूटने से शादीशुदा जिंदगी में भूचाल आ सकता है?

Sat, 31 Jan 2026 08:25 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Hast Rekha: शादी के बाद कैसी होगी आपकी लाइफ? हाथ में टूटी हो ये लाइन तो रहें सतर्क

हमारी हथेली में कई रेखाओं के साथ-साथ कुछ पर्वत भी बने हुए हैं, जिनकी मदद से अपने भविष्य के बारे में पता लगया जा सकता है। साथ ही इनकी मदद से किसी भी इंसान के स्वभाव को आसानी से समझा जा सकता है। हाथ की इन रेखाओं और पर्वत के गहन अध्ययन से किसी भी इंसान की शादी, आयु, फाइनेंशियल स्थिति और भाग्य को समझ सकते हैं। हस्तरेखा शास्त्र में भाग्य रेखा के अलावा हृदय रेखा, जीवन रेखा और विवाह रेखा होते हैं। आज बात करेंगे विवाह रेखा की। हर किसी के हाथ में अलग-अलग तरह की विवाह रेखा होती है और इनका अलग मतलब होता है। रेखा के टाइप के हिसाब से ही आप समझ सकते हैं कि शादी के बाद किसी की लाइफ कैसी हो सकती है?

है ऐसी रेखा तो बढ़िया होगी लाइफ

सबसे पहले तो बता दें कि विवाह रेखा हमारी सबसे छोटी उंगली कनिष्ठा के ठीक नीचे होती है। ये हार्ट लाइन से थोड़ा का ही ऊपर होती है। अगर ये रेखा एक हो और बिना टूटे-फूटे ही आगे की बढ़ती जा रही है तो इसका मतलब है कि ऐसे इंसान की शादी बहुत अच्छी चलने वाली है। शादी के बाद उसे पार्टनर का फुल सपोर्ट मिलेगा। वहीं अगर ये रेखा दो दिख रही है लेकिन आगे बढ़कर ये एक-दूसरे से मिल जाती है तो इसका मतलब है कि शादी तो अच्छी चलेगी लेकिन शुरुआती दिनों में एडजस्टमेंट में दिक्कत आ सकती है। ऐसे में धैर्य रखकर सही वक्त का इंतजार किया जा सकता है। कुछ लोगों में ये रेखा दो से ज्यादा भी होती हैं। हस्तरेखा शास्त्र के हिसाब से ऐसे लोगों काफी फ्लर्टी होते हैं। हालांकि शादी के बाद ये पार्टनर पर जी जान लुटा देते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हस्तरेखा शास्त्र: लव या फिर अरैंज? हाथ की ये रेखा बताती है कैसी होगी आपकी शादी
ये भी पढ़ें:हस्तरेखा शास्त्र: खर्चों से हो गए हैं परेशान? जिम्मेदार है हाथ की ये रेखा
ये भी पढ़ें:हस्तरेखा: लव स्टोरी के दर्दनाक अंत का संकेत देती है ये लकीर
ये भी पढ़ें:हस्तरेखा: बिजनेस फ्लॉप होगा? छोटी उंगली का निचला हिस्सा खोलेगा राज
ये भी पढ़ें:हस्तरेखा: हथेली में शनि पर्वत हो ऐसा तो नहीं होती पैसों की कमी

टूटी हुई विवाह रेखा

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अगर विवाह रेखा उलझी हुई दिखें या फिर बीच में कहीं से भी टूटी हो तो ये सही नहीं माना जाता है। शास्त्र के हिसाब जिन लोगों के हाथ में विवाह रेखा ऐसी होती है तो उनकी लाइफ में कई तरह की दिक्कतें आती हैं। ऐसे लोगों को पहले से ही सतर्क हो जाना चाहिए और हर एक चीज को समझदारी के साथ संभालने की कोशिश करनी चाहिए। शास्त्र के हिसाब से अगर ये लाइन टूटी हुई है तो आगे चलकर अलगाव जैसी स्थिति बन सकती है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए हस्तरेखा विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!